पाकिस्तान का झंडा जला कर हिंदू जागरण मंच ने लगाए हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे, कही ये बड़ी बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में आयोजित होने वाले अखंड भारत पखवारे के तहत मंगलवार को पदाधिकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ सड़क पर आकर विरोध प्रदर्शन किया। पाकिस्तान का झंडा जलाकर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रकट किया।
मंगलवार को सदर तहसील गेट के समीप चौराहे पर हिंदू जागरण मंच के कार्यकर्ता एकत्रित हुए। इन लोगों ने ने पाकिस्तान के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए विरोध प्रकट किया। साथ ही हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगाए। पाकिस्तान का झंड़ा जलाकर अपनी भड़ास निकाली।
हिंदू जागरण मंच के जिलाध्यक्ष अभिषेक पांडेय और जिला महामंत्री श्रीकृष्ण दुबे ने बताया कि 14 अगस्त 1947 को पाक हिंदुस्तान से अलग हुआ था। तब से आज तक पूरे हिंदुस्तान में हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में प्रति वर्ष पाक का झंडा जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाता है।
युवा वाहिनी जिलाध्यक्ष विक्रांत दुबे ने कहा कि धारा 370 और 35-ए हटने की खुशी में पाकिस्तान का झंडा फूंका है, और तब तक जलाते रहेंगे जब तक पाकिस्तान दोबारा भारत में नहीं शामिल हो जाता।
इस मौके पर पवन अवस्थी, कपिल पांडेय, दिलीप कुमार, मोना तिवारी, सौरभ पांडेय, पंकज, अविनाश तिवारी करन पोऱवाल, मनीष दुबे, सौरभ पांडेय, अनुज पांडेय, राजू पांडेय, अनुराग त्रिपाठी, अशोक महंत, दिलीप कुमार दुबे, नीरज विश्नोई, रानू पांडेय, प्रीति राजपूत आदि मौजूद रहे।