{"_id":"68128b7c93f3e391f70c0b73","slug":"painters-body-found-on-the-roof-of-a-house-in-fazalganj-kanpur-news-c-362-1-ka11002-123033-2025-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: फजलगंज में मकान की छत पर मिला पेंटर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: फजलगंज में मकान की छत पर मिला पेंटर का शव
विज्ञापन
कानपुर। दर्शनपुरवा क्षेत्र में बुधवार की सुबह निर्माणाधीन मकान की छत पर संदिग्ध हालात में पेंटर का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
पनकी के पनका गांव निवासी राजेंद्र शर्मा (55) पेंटर थे। बेटे दीपू ने बताया कि पिता करीब पांच माह से दर्शनपुरवा निवासी जेएन तिवारी के निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे थे। मंगलवार सुबह काम पर जाने की बात कहकर घर से निकले, लेकिन देर रात तक नहीं आए। फोन मिलाने पर काल नहीं उठी। मकान मालिक ने उनके शाम पांच बजे चले जाने की जानकारी दी। बुधवार सुबह वह निर्माणाधीन छत पर गए तो वहां पिता का शव मिला। बेटे ने उनके शरीर में चोटों का निशान देखकर हत्या की आशंका जताई। फजलगंज इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि फॉरेंसिक टीम जांच की है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।