{"_id":"655504b2422ad91d43076b07","slug":"painter-who-came-to-in-laws-house-dies-under-suspicious-circumstances-kanpur-news-c-220-1-akb1003-5276-2023-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: ससुराल आए पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: ससुराल आए पेंटर की संदिग्ध हालात में मौत
Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 15 Nov 2023 11:19 PM IST
विज्ञापन
कानपुर देहात। रनियां थाना क्षेत्र में दीपावली मनाने ससुराल आए पेंटर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। पेंटर के घरवालों ने पुलिस से जहर देने का आरोप लगा शिकायत की है। पुलिस ने शव मोर्चरी में रखवा कर जांच शुरू की है।
कानपुर के कल्याणपुर मसवानपुर निवासी मिंटू उर्फ रजत (32) पेंटिंग का काम करता था। उसके परिवार में पत्नी ज्योति और बेटा वाशु है। मिंटू पत्नी और बेटे के साथ दीपावली मानने के लिए रनियां अपनी ससुराल रविवार को आया था। ज्योति ने बताया कि बुधवार को रजत के पेट में अचानक दर्द हुआ। इसके बाद उनका शरीर ठंडा पड़ गया। साला अमन तत्काल उसे जिला अस्पताल लेकर आया। वहां ईएमओ डॉ. श्रीप्रकाश ने मृत घोषित कर दिया। इसी बीच रजत की मां मनोरमा देवी और भाई विजय को घटना की जानकारी हुई तो उन्होंने पुलिस से संपर्क किया। पुलिस को मां ने जहरीला पदार्थ खिलाए जाने का आरोप लगा अनहोनी की आशंका जताई। इस पर पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया। रनियां थाना प्रभारी महेंद्र पटेल ने बताया कि दोनों पक्ष में वार्ता चल रही है। अगर वह पोस्टमार्टम के लिए सहमत होते हैं तो पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
-- -- --
शाम पांच बजे तक रखा रहा शव
जिला अस्पताल की मोर्चरी में दोपहर एक बजे पुलिस ने शव रखवा दिया था। मृतक की मां और भाई को सूचना के बाद भी पांच बजे तक अस्पताल नहीं आ सके। इस वजह से शव रखा रहा। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।