फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   painted stork in kanpur zoo

अरे वाह, ये काैन सा पक्षी है

Fri, 12 Aug 2016 08:13 PM IST
सुहेल खान, कानपुर
सुहेल खान, कानपुर Updated Fri, 12 Aug 2016 08:13 PM IST
विज्ञापन
painted stork in kanpur zoo
पेंटेड स्टार्क ने बढ़ार्ई जू की खूबसूरती - फोटो : रविंद्र भाटिया, कानपुर
बारिश के इस मौसम में खूबसूरत पक्षियों ने चिड़ियाघर की झील को अपना आशियाना बनाया है। पेंटेड स्टॉर्क और स्नेक बर्ड जैसे खूबसूरत पक्षी बुधवार को यहां पहुंचे हैं। पक्षी यहां घाेंसला बनाकर बच्चों को जन्म देंगे और उनके उड़ान भरने तक (पांच से छह महीने) यहां रुकेंगे। दर्जनों पेंटेड स्टॉर्क और स्नेक बर्ड की अठखेलियां देखने का मौका यहां आने वाले दर्शकों को भी मिलेगा।
विज्ञापन

हिमालय से आई है पेंटेड स्टॉर्क
गुलाबी छरहरी काया वाले पेंटेड स्टॉर्क हिमालय से आकर परिवार के साथ यहां झील के खुशनुमा माहौल का लुत्फ ले रहे हैं। ये पक्षी बारिश के मौके पर आते हैं। बच्चों को जन्म देते हैं और सर्दी के बाद लौट जाते हैं। पेंटेड स्टॉर्क शांत स्वभाव और एक ही मुद्रा में घंटों तक खड़े रहने के लिए जाने जाते हैं। इनकी चहचहाहट लोगों को आकर्षित करती है। पेंटेड स्टॉर्क (सारस) इस फैमिली की बड़ी चिड़िया है। ये हिमालय के तराई क्षेत्रों में पाई जाती हैं।
विज्ञापन

केरल के तटीय क्षेत्र से आई स्नेक बर्ड 
मूल रूप से साउथ अमेरिका में हर मौसम में पाई जाने वाली स्नेक बर्ड केरल के तटीय क्षेत्रों से यहां आई है। इसे अमेरिकन डार्टर भी कहा जाता है। सांप जैसी गर्दन होने की वजह से इस पक्षी को स्नेक बर्ड कहा जाता है। दर्शकों को ये पक्षी भी खूब आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा ओपेन बिल स्टॉर्क, आइबिश जैसे पक्षी पहले ही कानपुर जू को अपना आशियाना बना चुके हैं। सहायक वन संरक्षक केवल प्रसाद ने बताया कि पेंटेड स्टॉर्क और स्नेक बर्ड हर साल बारिश में यहां आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed