फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   painful incident happened at hamirpur children died by fall in hot milk

रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर आई थी, हो गई ये दर्दभरी घटना  

Fri, 11 Aug 2017 05:04 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर Updated Fri, 11 Aug 2017 05:04 PM IST
विज्ञापन
painful incident happened at hamirpur children died by fall in hot milk
डेमो
रक्षाबंधन पर मां के साथ मामा के घर पर गई थी। वहां बेहद खुश थी वो। उसकी चहक आंगन में गूंज रही थी जिसे सुनकर पूरा घर खिलाखला रहा था। लेकिन अचानक कुछ ऐसा हो गया कि खुशनुमा माहौल में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी देर के लिए किसी को समझ नहीं आया कि क्या हुआ है। सब दौड़ कर उस ओर पहुंचे जहां से मासूम की दर्दनाक चीख सुनाई पड़ रही थी। जैसे ही घर के लोग वहां पहुंचे उसकी हालत देखकर सबकी जान गले को आ गई... 
विज्ञापन


 

painful incident happened at hamirpur children died by fall in hot milk
डेमो
घटना उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ कस्बे की है। यहां मामा के घर खेलते समय एक मासूम बच्ची खौलते दूध से भरे भगौने में गिर कर गंभीर रूप से झुलस गई। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां से उसे झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। 

​कस्बे के पठानपुरा गायत्री नगर मोहल्ला निवासी रूपेंद्र गुप्ता अपने परिवार के साथ रहते हैं। रूपेंद्र ने बताया कि रक्षाबंधन पर्व पर उसकी बहन शिखा पत्नी हरीशंकर गुप्ता निवासी राजनगर मप्र आई थी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

painful incident happened at hamirpur children died by fall in hot milk
डेमो
बताया कि वह डेयरी का काम करता है। मंगलवार की दोपहर करीब एक बजे आंगन में एक बडे़ भगौने में दूध खौल रहा था। पास में उसकी भांजी सौम्या(4) खेल रही थी। अचानक खेलते-खेलते वह दूध से भरे भगौने में जा गिरी।

मासूम के चिल्लाने पर वहां मौजूद परिजन दौड़ कर उसे भगौने से बाहर निकाल अस्पताल ले गए। जहां से चिकित्सकों ने झांसी रेफर कर दिया। झांसी में इलाज के दौरान सौम्या ने दम तोड़ दिया। चिकित्सक डा.मानसिंह ने बताया कि मासूम गंभीर रूप से झुलस गई थी। मामा रूपेंद्र ने बताया उसकी बहन की पांच साल पहले शादी हुई थी।

-खौलते दूध में गिरने से एक मासूम की मौत 
-झांसी में इलाज के दौरान बच्ची ने दम तोड़ दिया
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed