फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   painful Death of woman, kanpur crime news

महिला को दी दर्दनाक मौत : जुल्म की इंतहा बता रही थीं सलमा की 50 चोटें, बच्चों को मां से रखते थे दूर

Wed, 02 Jun 2021 01:47 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 02 Jun 2021 01:47 PM IST
सार

कानपुर में महिला को यातनाएं देने की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। जिसमें महिला की मौत हो गई। पुलिस ने पति, देवर और बड़ी ननद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
 

विज्ञापन
painful Death of woman, kanpur crime news
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

कानपुर में किदवईनगर के जूही लाल कॉलोनी निवासी सलमा आफरीन (34) की पीट-पीटकर हत्या की गई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में 50 चोटों के निशान मिले हैं। वहीं सिर पर गंभीर चोट लगना मौत का कारण बना। पुलिस ने मृतका के भाई की तहरीर पर पति समेत आठ लोगों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पति, देवर और बड़ी ननद को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन


बेकनगंज के हीरामनपुरवा निवासी सलमा का निकाह वर्ष 2006 में शाह आलम उर्फ फजल अहमद से हुआ था। बड़े भाई मोहम्मद अकमल ने बताया कि शादी के बाद से ही ससुरालीजन बहन को दहेज कम लाने का उलाहना देकर मारपीट करते थे।
विज्ञापन


आरोप है कि सोमवार को सलमा के पति ने अपनी बड़ी बहन शकीला के इशारे पर भाई बादशाह, राजा, मुन्ना बहन शकीला, बेबी, किरन व बबली के साथ मिलकर उसकी पिटाई की फिर गला दबाकर मार डाला। पोस्टमार्टम के दौरान डॉक्टरों को सलमा की आंख, पीठ, समेत शरीर के अन्य हिस्सों में 50 से अधिक चोटें मिलीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


थाना प्रभारी राजीव सिंह ने बताया कि सलमा के भाई की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना और हत्या की धारा में रिपोर्ट दर्ज कर पति, देवर और बड़ी ननद को गिरफ्तार कर लिया गया है।


बच्चों को मां से रखते थे दूर
भाई अकमल ने बताया कि सलमा के चार बच्चे कौनन, जोया, कारदरीन व एक छह माह की बच्ची है, लेकिन कोई भी बच्चा आजतक ननिहाल नहीं आया। अकमल ने अनहोनी की आशंका जताते हुए चार बच्चों को उनके पास भेजने की अपील की है। थानाप्रभारी ने बताया कि घर पर ताला बंद है। बच्चों की तलाश की जा रही है। जल्द ही चारों बच्चों को उसके मामा के सुपुर्द कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed