और इस तरह मिट्टी में जिंदा दफन हो गए 2 मजदूर
जानाकारी के मुताबिक बांगरमऊ तहसील के गांव रघुराम पुर के पास लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस पर एफकॉन संस्था द्वारा पुलिया निर्माण में लगे दो मजदूरों की मिट्टी में दबकर मृत्यु हो गई है। मृतक व्यक्ति छोटन कुमार पुत्र हरिहर प्रसाद हजारीबाग उम्र 25 वर्ष जनपद झारखंड का निवासी है तथा द्वितीय शिव कुमार सक्सेना पुत्र मूल चंद गुधेरा उम्र 50 वर्ष थाना कासिमपुर संडीला हरदोई का निवासी है।
उधर, एक व्यक्ति संतराम यादव पुत्र नरेंद्र यादव उम्र 45 वर्ष घायल है। उसको इलाज के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। मामूली चोटें आई हैं। उप जिलाधिकारी व क्षेत्र अधिकारी द्वारा मौके पर जायजा लेने पुहंचे।