फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Pahalgam attack Shubhams wife told CM we want strict revenge Yogi said soon result will be in front of world

पहलगाम हमला: CM से शुभम की पत्नी बोली- हमें कड़ा बदला चाहिए, योगी ने कहा- जल्द दुनिया के सामने होगा अंजाम

Thu, 24 Apr 2025 11:13 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Thu, 24 Apr 2025 11:13 AM IST
सार

Kanpur News: शुभम की पत्नी ने सीएम योगी से बिलखते हुए कहा कि हमें कड़ा बदला चाहिए। वहीं, पिता ने बोले कि दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। मेरी बहू से कहा कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहा हूं।

विज्ञापन
Pahalgam attack Shubhams wife told CM we want strict revenge Yogi said soon result will be in front of world
रोती बिलखती शुभम की पत्नी - फोटो : amar ujala

विस्तार

कानपुर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कश्मीर के पहलगाम के आतंकी हमले में मारे गए शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने उनके घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूरा घटनाक्रम पूछा और उनके बेटे का बदला लेने के लिए सरकार पर भरोसा रखने की बात कही।

विज्ञापन

इसके बाद कॉन्फ्रेंस करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि आतंकवादियों की कायराना और क्रूर हरकत है। जिस तरह से मां-बहनों के सामने उनके सिंदूर को उजाड़ा गया है। जल्द ही देश और दुनिया के लोग उनका अंजाम देखेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सीसीएस की बैठक में जो फैसले लिए गए हैं।

विज्ञापन

योगी से एशान्या बोली- हमें कड़ा बदला चाहिए
इसका असर बहुत जल्द दिखेगा। जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत आतंकवाद और उग्रवाद का जड़ से सफाया किया जाएगा। इसके पहले मृतक शुभम द्विवेदी की पत्नी एशान्या और परिवार से मुख्यमंत्री ने मुलाकात की। एशान्या ने मुख्यमंत्री से कहा उन्हें कड़ा बदला चाहिए।

विज्ञापन

ऐसी कार्रवाई हो कि आतंकी सात पुश्तों तक भूल जाएं किसी को मारना
बिलखते पिता संजय ने कहा कि दो टके के आतंकवादी भारत सरकार को चुनौती देकर चले गए। मेरी बहू से कहा कि मोदी को बता देना, इसलिए तुम्हें नहीं मार रहा हूं। सरकार को ऐसी कार्रवाई करनी चाहिए कि आतंकी सात पुश्तों तक किसी को मारना भूल जाएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed