{"_id":"68b21790eac07dff700666b0","slug":"padmesh-became-the-winner-in-carrom-and-manu-in-chess-kanpur-news-c-362-1-ka11003-130113-2025-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: कैरम में पद्मेश और शतरंज में मनु बने विजेता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: कैरम में पद्मेश और शतरंज में मनु बने विजेता
विज्ञापन
आयकर भवन में आयोजित कैरम प्रतियोगिता में प्रतिभाग करते खिलाड़ी।
- फोटो : अमर उजाला
कानपुर। कानपुर इनकम टैक्स बार एसोसिएशन की ओर से शुक्रवार को स्व. राजेंद्र शंकर चौधरी मेमोरियल कैरम व शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन सिविल लाइंस स्थित आयकर भवन में हुआ। शुभारंभ वरिष्ठ अधिवक्ता प्रदीप मोहन चौधरी ने किया।
कैरम की एकल स्पर्धा में पद्मेश वाजपेयी विजेता व मनीष श्रीवास्तव उपविजेता रहे। कैरम की डबल्स स्पर्धा में अमिताभ सिंह-अनिल चंद्र गुप्ता की जोड़ी ने पद्मेश बाजपेई-दिलीप गुप्ता की जोड़ी को पराजित किया। शतरंज में मनु अग्रवाल ने शुभम ओमर को हराकर खिताब जीता।
विजेता खिलाड़ियों को विशिष्ट अतिथि प्रदीप मोहन चौधरी व क्रीड़ा सलाहकार समिति के सभापति शैलेंद्र सचान ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। मौके पर अध्यक्ष प्रदीप द्विवेदी, महामंत्री शरद सिंघल, उपाध्यक्ष मनीष श्रीवास्तव, राजीव कुमार गुप्ता, विमल वाजपेयी, दीप कुमार मिश्र, संतोष गुप्ता, दिनेश चंद्र, मुकेश श्रीवास्तव, नरपत जैन मौजूद रहे।