फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Paddy crop destroyed due to strong wind and rain, mustard, lahi, potato also suffered damage

तेज हवा व बारिश से धान की फसल चौपट, सरसों, लाही, आलू को भी हुआ नुकसान

Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 19 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Paddy crop destroyed due to strong wind and rain, mustard, lahi, potato also suffered damage
माधव नगर में बारिश व तेज हवा से गिरी धान की फसल दिखाता किसान। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
कानपुर देहात। बेमौसम बारिश ने किसानों के अरमानों पर पानी फेर दिया है। तेज हवा के साथ हुई बारिश से धान की तैयार खड़ी फसल खेत में गिर गई। इससे किसानों को भारी नुकसान हुआ है। वहीं लाही व सरसों की बुआई करने वाले किसानों की फसल का जमाव ठीक से न होने के आसार हैं। चना, मटर की बुआई प्रभावित हुई है।
विज्ञापन

धान की फसल लगभग तैयार खड़ी है। रविवार शाम को तेज हवाओं के साथ आसमान में बादल छा गए। कुछ ही देर में बारिश शुरू हो गई थी। इसके बाद रात से लेकर सोमवार को पूरे दिन तेज हवा के साथ कई बार रुक-रुक कर बारिश हुई। इससे धान की फसल तबाह हो गई। रसूलाबाद क्षेत्र के अधिकांश खेतों में फसल गिर गई है।
विज्ञापन

सरवनखेड़ा क्षेत्र के कौसम, कोरारी, मंगटा, दुआरी लोहारी, पेराजोर क्षेत्र में भी धान की काफी फसल गिर गई है। जिले में करीब सवा लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की फसल बोई गई थी। कुछ अगेती प्रजातियां तैयार होकर काटी भी जा चुकी है। अभी 80 प्रतिशत से अधिक फसल खेतों में लगभग तैयार खड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. अरविंद यादव ने बताया कि फसल गिरने से हार्वेस्टर से कटाई करने में समस्या होगी। वहीं जो फसल पूरी तरह से नहीं पकी है उसका दाना हल्का हो जाएगा। साथ ही फसल पीली पड़ने की संभावना है।

जो फसल पूरी तरह से पक गई है उसका दाना खराब हो जाएगा उसमें फफूंद लगने की संभावना है। कड़ी मेहनत व लागत के बाद तैयार की गई फसल को खेतों में गिरा देख किसान परेशान हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed