फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Packy procession in Gwaltoli in kanpur

कानपुर: पुलिस सोती रही, ग्वालटोली में निकला पैकी जुलूस, पथराव, दो नामजद समेत 60 के खिलाफ एफआईआर दर्ज

Sun, 30 Aug 2020 10:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 30 Aug 2020 10:44 PM IST
विज्ञापन
Packy procession in Gwaltoli in kanpur
ग्वालटोली में निकला पैकी जुलूस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में मुहर्रम के जुलूस और अन्य आयोजनों पर प्रतिबंध के बावजूद शनिवार देर रात (नवीं मुहर्रम) ग्वालटोली से पैकियों का जुलूस निकला। जुलूस में सैकड़ों लोग मौजूद थे। इलाके के लोगों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो पैकियों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस से भी पैकियों ने नोकझोंक की। चौकी इंचार्ज ने दो नामजद समेत 60 अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। इससे पूर्व 25 अगस्त को भी मकबरा में मजलिस को लेकर बवाल और पथराव हुआ था।
विज्ञापन


भारी पुलिस फोर्स तैनात होने के बावजूद शनिवार देर रात ग्वालटोली मकबरे से सैकड़ों की संख्या में लोगों निशान-ए-पैक लेकर निकल लिए। लोग मकबरे से ग्वालटोली चौराहा होते हुए भैरवघाट पहुंचे फिर वापस मकबरे के पीछे के रास्ते मैदान तक पहुंच गए। इस दौरान नारेबाजी और मातम भी किया गया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोगों ने वीडियो बनाना शुरू कर दिया तो भीड़ ने पथराव शुरू कर दिया। इस पर सामने से भी पथराव हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

जुलूस के दौरान पैकियों ने हर साल निशान-ए-पैक जाते वक्त बंद किए जाने वाले रास्तों को भी ब्लाक कर दिया। इसकी पुलिस को भनक तक नहीं लगी। सूचना पर फोर्स संग मौके पर पहुंचे एसपी पश्चिम से पैकियों ने नोकझोंक की।

इसके बाद पुलिस ने लाठियां पटककर भीड़ को तितर-बितर कर दिया। इस संबंध में एसआई मुरलीधर पांडेय ने बताया कि वह कांस्टेबल सूर्य प्रकाश मिश्रा, सैय्यद इमरान व फोर्स के साथ ग्वालटोली मकबरा के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान मकबरा के रास्ते बंद मिले। जुलूस निकाले जाने पर क्षेत्र के मोनू, छोटू समेत 60 लोगों के खिलाफ लाक डाउन उल्लंघन समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।

कुछ लोगों द्वारा जुलूस निकाले जाने की बात समाने आई थी। मामले में दो नामजद समेत 60 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - डॉ. अनिल कुमार, एसपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed