फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hamirpur News ›   PAC went to Chilla in search of teenager, four teams are doing rescue operation, video also went viral

Hamirpur: किशोरी की तलाश में चिल्ला तक गई PAC, चार टीमें कर रही हैं रेस्क्यू ऑपरेशन, वीडियो भी हुआ वायरल

Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Mon, 24 Jul 2023 10:23 AM IST
सार

Hamirpur News: किशोरी ने नदी में कूदने से पहले यमुना पुल में खड़े होकर वीडियों बनाया। इसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कह रही है। इसमें वह रो-रोकर कह रही है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई न कर उन पर झूठा मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
PAC went to Chilla in search of teenager, four teams are doing rescue operation, video also went viral
यमुना नदी में कूद गई थी किशोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हमीरपुर जिले में यमुना नदी में कूदी कांशीराम कॉलोनी निवासी किशोरी की तलाश के लिए प्रयागराज से 42 वाहिनी पीएसी की टीम बुलाई गई है। टीम ने रविवार को चिल्ला घाट तक रेस्क्यू चलाया। घटना के 48 घंटे बीतने के बाद अब तक किशोरी का पता नहीं चल सका है। सभी सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट में किया गया है।

विज्ञापन

शहर के कांशीराम कॉलोनी निवासी इंम्तियाज के परिवार का पड़ोसी संतोष के परिवार से पानी भरने को लेकर विवाद हुआ था। इंम्तियाज की पत्नी नेहा उर्फ कल्लो ने पड़ोसी उर्मिला, पति संतोष, पुत्री राधिका व पुत्र संदीप के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज व धमकी देने की तहरीर सौंपी थी। पुलिस ने दूसरे पक्ष को कोतवाली बुलाकर डांटा डपटा था।
विज्ञापन

वहीं रिपोर्ट दर्ज होने की जानकारी होने पर राधिका (17) ने यमुना पुल से नदी में छलांग लगा दी थी। उसकी पुलिस पिछले 48 घंटे से तलाश कर रही है। मामले को गंभीरता से लेते हुए एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने शनिवार देर रात यमुना पुलिस चौकी इंचार्ज एसआई मनोज पांडे व बीट आरक्षी रिजुल शर्मा को निलंबित कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

चिल्ला घाट तक 45 किलोमीटर मोटर बोट से खोज
वहीं चार टीमें नदी में रेस्क्यू आपरेशन में लगाई हैं।  वहीं प्रयागराज से बाढ़ नियंत्रण पीएसी 42 वीं बटालियन को भी रेस्क्यू आपरेशन में लगाया गया है। पीएसी के सूबेदार परमात्मा कुमार, कोतवाली के एसएसआई कृष्णमोहन पांडे व दारा सिंह मौजूद ने रविवार को चिल्ला घाट तक 45 किलोमीटर मोटर बोट से खोज की।



नदी में कूदने से पहले बनाया वीडियो वायरल
किशोरी ने नदी में कूदने से पहले यमुना पुल में खड़े होकर वीडियों बनाया। इसमें वह पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए आत्महत्या की बात कह रही है। इसमें वह रो-रोकर कह रही है कि पुलिस उनकी कोई सुनवाई न कर उन पर झूठा मामला दर्ज किया है। जबकि उनके साथ कई लड़कों ने मारपीट की है। इससे नाराज होकर वह आत्महत्या कर रही है।

चार टीमें कर रेस्क्यू ऑपरेशन
सदर सीओ राजेश कमल ने बताया कि किशोरी की तलाश में चार टीमें जुटी हैं। प्रत्येक टीम पर छह से सात लोग हैं। जो रेस्क्यू वोट के सहारे घटना स्थल से लेकर बांदा जनपद के चिल्ला घाट तक खोज कर रही हैं। साथ ही गोताखोर व लोकल के लोगों को भी ऑपरेशन में लगाया गया है। वहीं सीमावर्ती थानों को भी अलर्ट जारी किया गया है।

एएसपी को सौंपी जांच
एसपी डॉ. दीक्षा शर्मा ने बताया कि किशोरी के पुलिस पर आरोप लगा यमुना नदी में कूदने के मामले की जांच एएसपी को सौंप तीन दिन में रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट आते ही दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। किशोरी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed