फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PAC deployed after stone pelting between two parties in Rudrapur Bail village

चौबेपुर में खूनी संघर्ष: दो पक्षों में चले लाठी-डंडे... जमकर हुआ पथराव, कई लोग हुए घायल; पीएसी तैनात

Mon, 22 Apr 2024 01:34 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: अनुज कुमार Updated Mon, 22 Apr 2024 01:34 PM IST
सार

कानपुर के रुद्रपुर बैल गांव में अधिकारियों की गाड़ियां पहुंच चुकी हैं। यहां गांव के दो पक्षों में लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले थे। जिसमें 15 लोग घायल हुए थे। घर में घुसकर पीटने का आरोप है। 

विज्ञापन
PAC deployed after stone pelting between two parties in Rudrapur Bail village
पथराव के बाद पीएसी तैनात - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रुद्रपुर बैल गांव के दो पक्षों में लंबे समय से चली आ रही तनातनी ने खूनी रूप ले लिया। भीम आर्मी से जुड़े एक पक्ष के लोगों ने शनिवार रात दूसरे पक्ष के घर के बाहर हंगामा कर दिया। इसके बाद दोनों पक्षों से लोग जुटे और मारपीट शुरू हो गई। लाठी-डंडों और ईंट-पत्थर से हुए हमले में दोनों पक्षों से 15 से ज्यादा लोग घायल हुए। गंभीर घायल एक व्यक्ति को हैलट में भर्ती किया गया है। पुलिस ने दोनों पक्षों से 30 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर 14 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं, तनाव को देखते हुए गांव में पुलिस और पीएसी तैनात कर दी गई है।

विज्ञापन


भीम आर्मी के लोग शिवराजपुर में रैली निकालने के बाद शनिवार देर रात घर लौट रहे थे। उसी दौरान रुद्रपुर बैल गांव में अशोक दुबे के घर के हंगामा करने लगे। विरोध करने पर अशोक दुबे के घर में घुसकर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर दूसरे पक्ष के लोग भी पहुंच गए। इसके बाद दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। एक पक्ष के अशोक दुबे व दूसरे पक्ष के मनीष गौतम को गंभीर चोट आई है। 
विज्ञापन


इसके अलावा एक पक्ष से राकेश सिंह, प्रकाश नारायण, अशोक दुबे, संजय सेंगर, दुलार दुबे, गुल्लू अवस्थी व शिवम दुबे घायल हुए हैं तो दूसरे पक्ष से आकाश, अतुल, सचिन, विकास, ऋषि, श्याम, बाबू व मनीष घायल हुए हैं। अशोक दुबे की तहरीर पर पुलिस ने 15 और दूसरे पक्ष से मनीष की तहरीर पर भी 15 लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। दोनों पक्षों से सात-सात लोगों को जेल भेजा गया है। रविवार शाम को डीसीपी विजय ढुल, एडीसीपी विजेंद्र द्विवेदी ने कई थानों के फोर्स के साथ गांव में गश्त भी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव के पुरुषों ने छोड़ा घर
पुलिस की कार्रवाई के डर से गांव के पुरुष घर छोड़कर चले गए हैं। कुछ घरों में तो मवेशियों को चारा-पानी देने वाला कोई नहीं है। पड़ोसी गांव के शिवमंगल सिंह ने बताया कि गांव के माहौल व पुलिस के भय से पड़ोसी गांव के मजदूर आने से डर रहे हैं। इससे गेहूं कटाई का काम शुरू नहीं हो सका है।


फरार आरोपियों की तलाश जारीरुद्रपुर बैल गांव से तीन सौ मीटर दूर इसी गांव का एक पुरवा है। दोनों जगहों के लोगों में कुछ दिनों से टशन चल रही थी। एक-दूसरे के खिलाफ की गई टिप्पणी को लेकर शनिवार रात दोनों पक्षों में विवाद हो गया। मामले में एक तरफ से हत्या का प्रयास, एससीएसटी एक्ट समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। दूसरी तरफ से बलवा, मारपीट व अन्य लगाई गई है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।- विजय ढुल, डीसीपी पश्चिम

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed