फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PAC Cricket Academy and NT Cricket Academy won

Kanpur News: पीएसी क्रिकेट एकेडमी व एनटी क्रिकेट एकेडमी ने बाजी मारी

Fri, 05 Jun 2026 02:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jun 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
PAC Cricket Academy and NT Cricket Academy won
कानपुर। समर कप नागेंद्र स्वरूप स्मारक अंडर-14 क्रिकेट टूर्नामेंट में पीएसी क्रिकेट एकेडमी ने एमडी क्रिकेट एकेडमी को आठ विकेट से हराया। दूसरे मैच में एनटी क्रिकेट एकेडमी ने आईसीसी एकेडमी को 29 रन से पराजित किया।
विज्ञापन

फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर खेले गए पहले मैच में एमडी क्रिकेट एकेडमी की पूरी टीम पीएसी की घातक गेंदबाजी के आगे 15.2 ओवर में 62 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम से आयुष सैनी ने 20 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु शर्मा ने चार व गौरव ने दो को आउट किया। जवाब में पीएसी क्रिकेट एकेडमी ने 6.3 ओवर में दो विकेट पर 65 रन बनाकर मैच जीता। जीत में रेयांश ने 19 व नमन ने 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में सूरज व अंश ने एक-एक विकेट लिया। प्लेयर ऑफ द मैच दिव्यांश को चुना गया। फूलबाग स्थित डीएवी मैदान पर दूसरे मुकाबले में एनटी क्रिकेट एकेडमी ने 20 ओवर में आठ विकेट पर 78 रन बनाए। टीम से तनुज ने 18 व कार्तिक ने 13 रन बनाए, तो गेंदबाजी में दिव्यांशु पाल दो को आउट किया। जवाब में आईसीसी एकेडमी की पूरी टीम 13.3 ओवर में मात्र 49 रन पर ढ़ेर हो गई। टीम से हर्ष ने सर्वाधिक 14 रन बनाए, तो गेंदबाजी में विक्रम द्विवेदी ने चार को आउट किया, उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed