फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   PAC and Winners Club Win Matches in KDMA Cricket League

Kanpur News: केडीएमए क्रिकेट लीग में पीएसी और विनर्स क्लब ने जीते मैच

Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 May 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
PAC and Winners Club Win Matches in KDMA Cricket League
कानपुर। केडीएमए क्रिकेट लीग में गुरुवार को पीएसी क्लब ने तरुण क्लब को तीन विकेट से और विनर्स क्लब ने खांडेकर क्रिकेट एकेडमी को दो विकेट से हराया। श्यामनगर स्थित पीएसी मैदान पर खेले गए मैच में तरुण क्लब ने 35 ओवर में सात विकेट पर 225 रन बनाए।
विज्ञापन


टीम से मो. शारिम ने 65, तनुष राठौर ने 62, अभिषेक शाक्य ने 35, अविरल शुक्ला ने 24 रन बनाए। गेंदबाजी में विनायक सिंह ने तीन और आनंद दुबे ने दो विकेट लिए। वहीं पीएसी क्लब ने 24.3 ओवर में सात विकेट पर 226 रन बनाकर मैच जीता।टीम से आदित्य पांडेय ने 53, विनायक सिंह ने 47, संदीप मित्तल ने 36 और अनमोल रतन ने 22 रन बनाए। गेंदबाजी में शौर्य गुप्ता और मो. शारिम ने दो-दो विकेट लिए।
विज्ञापन


किदवईनगर स्थित कानपुर साउथ-ए मैदान पर खेले गए दूसरे मैच में खांडेकर क्रिकेट एकेडमी ने आठ विकेट पर 137 रन बनाए। टीम से राहुल सिंह ने 42 और हर्षित सिंह ने 25 रन बनाए। गेंदबाजी में अब्बास ने तीन, अखिलेश निषाद और कृष्णा मिश्रा ने दो-दो विकेट झटके। वहीं विनर्स क्लब ने 22 ओवर में आठ विकेट पर 141 रन बनाकर मैच जीता। टीम से प्रांजल शुक्ला ने 48 और आशुतोष वर्मा ने 44 रन बनाए। गेंदबाजी में राहुल सिंह ने चार और सुमित यादव ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed