फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oxygen plant started in Sikandra CHC, 60 patients will get oxygen simultaneously

सिकंदरा सीएचसी में शुरू हुआ ऑक्सीजन प्लांट, 60 मरीजों को एक साथ मिलेगी ऑक्सीजन

Thu, 06 Jan 2022 01:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Jan 2022 01:24 AM IST
विज्ञापन
Oxygen plant started in Sikandra CHC, 60 patients will get oxygen simultaneously
सिकंदरा सीएचसी में फीता काटकर ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ करते राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल। (संवाद) - फोटो : AKBARPUR
सिकंदरा। सीएचसी परिसर में बने ऑक्सीजन प्लांट का बुधवार को इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री अजीत सिंह पाल ने शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि प्लांट के बनने से अस्पताल में एक साथ 60 मरीजों को ऑक्सीजन दी जा सकेगी।
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर में मरीजों को ऑक्सीजन के संकट से जूझना पड़ा था। इसे देखते हुए अस्पतालों में आक्सीजन प्लांट लगवाए जा रहे हैं। सिकंदरा विधायक की निधि से 50 लाख रुपये खर्च कर सीएचसी में ऑक्सीजन प्लांट लगवाया गया है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. एके सिंह ने बताया ऑक्सीजन प्लांट से एक मिनट में 300 लीटर ऑक्सीजन बनेगी। राज्यमंत्री ने अपनी निधि से पूर्व में भी मास्क और सैनिटाइजर के लिए 20 लाख रुपये दिए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लांट के शुभारंभ के मौके चिकित्साधिकारी पवन कुमार, जय कुमार, डॉ. सिद्ध विनायक त्रिपाठी, डॉ. दीपक गुप्ता, डॉ. मोहम्मद सादिक, राघवेंद्र तिवारी, संजय पाल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed