{"_id":"60e8a3d58ebc3ec84762b7c1","slug":"oxygen-plant-construction-started-in-district-hospital-akbarpur-news-knp6392701141","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल में बनने लगा ऑक्सीजन प्लांट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल में बनने लगा ऑक्सीजन प्लांट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कानपुर देहात। कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जिला अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट का निर्माण कार्य शुरू हो गया है। सीएमओ ने जुलाई में प्लांट हरहाल में स्थापित करने के कड़े निर्देश दिए हैं।
कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी होने से कई मरीजों को जान गंवानी पड़ी थी। जिले में भी ऑक्सीजन को लेकर काफी मारामारी रही। सबसे अधिक समस्या एल-टू, एल-वन व जिला अस्पताल में रही। यहां पर ऑक्सीजन के लिए जंबो व छोटे सिलिंडरों को हर रोज रिफिल के लिए भेजा जाता। कई बार समय पर रिफिल सिलिंडर न मिलने से मरीजों की जान पर भी बन आती।
समस्या को देखते हुए जनप्रतिनिधियों ने निधि से ऑक्सीजन प्लांट लगाने की स्वीकृति दी। जिसके चलते जिला अस्पताल अकबरपुर में दो समेत सीएचसी सिकंदरा व पुखरायां में एक-एक ऑक्सीजन प्लांट लगाया जाना है। पिछले दिनों डीएम जेपी सिंह ने प्लांट लगाने के काम में तेजी लाने के निर्देश दिए। जिसके बाद स्वास्थ्य अफसर हरकत में आए।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के मैटरनिटी विंग के ठीक सामने प्लांट का निर्माण शुरू कराया गया है। सीएमओ डॉ. अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जिला अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए निर्माण शुरू करा दिया गया है। अन्य दोनों सीएचसी में भी जगह चिह्नित कर प्लांट लगाने में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।