फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Oxygen consumption increases, hospitals back up smaller

ऑक्सीजन खपत बढ़ी, अस्पतालों का बैक अप पड़ रहा छोटा, हैलट-कांशीराम में बढ़ाया जा रहा बैक अप

Tue, 15 Sep 2020 04:13 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Tue, 15 Sep 2020 04:13 PM IST
विज्ञापन
Oxygen consumption increases, hospitals back up smaller
हैलट में संक्रमण विभाग - फोटो : amar ujala
कानपुर में रोगियों के लो ऑक्सीजन सेच्युरेशन से अस्पतालों में आने से हैलट और कांशीराम अस्पताल में ऑक्सीजन का बैक अप छोटा पड़ रहा है। इसके साथ ही हाई फ्लो नेजल कैनुला में ऑक्सीजन की खपत वेंटिलेटर की तुलना में अधिक हो रही है।
विज्ञापन


इससे भी ऑक्सीजन की किल्लत होने का अंदेशा बढ़ गया है। इस पर अस्पताल अपना बैक अप बढ़ा रहे हैं। सोमवार को प्रशासन की बैठक में आक्सीजन की व्यवस्था करने पर चर्चा हुई है। हैलट में मैटरनिटी विंग की आईसीयू यूनिट समेत न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल में हाई फ्लो नेजल कैनुला लगने से ऑक्सीजन की खपत बढ़ गई है।
विज्ञापन


हैलट में इस वक्त 24 हाई फ्लो नेजल कैनुला लगे हुए हैं। हैलट में ऑक्सीजन की व्यवस्था करने के लिए लिंडे कंपनी को ऑक्सीजन की सप्लाई बढ़ाने के लिए पत्र लिखा गया है। इसके साथ ही ऑक्सीजन सिलिंडर की संख्या बढ़ाई जा रही है। न्यूरो साइंसेस कोविड अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. प्रेम सिंह ने बताया कि बैक अप की व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कांशीराम अस्पताल में भी बैक अप कम पड़ रहा है। अस्पताल में इस वक्त 130 आक्सीजन सिलिंडर हैं, बैक अप के लिए 600 सिलिंडर की जरूरत है। यहां प्रस्तावित लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट बनने में ढाई-तीन महीने लगेंगे। कांशीराम अस्पताल के सीएमएस डॉ. दिनेश सिंह सचान ने बताया कि मंगलवार को 50 सिलिंडर और मिल जाएंगे। और व्यवस्था भी की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed