फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Overloaded dumpers are not being controlled, information reaches the officials before

Kanpur News: ओवरलोड डंपर पर नहीं लग रहा अंकुश, अधिकारियों से पहले पहुंच जाती सूचना

Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Sun, 01 Mar 2026 02:14 AM IST
विज्ञापन
Overloaded dumpers are not being controlled, information reaches the officials before
कानपुर देहात। जिले की सीमा से होकर निकलने वाले ओवरलोड डंपर व ट्रकों पर अंकुश नहीं लग पा रहा है। जिम्मेदार इनके खिलाफ कार्रवाई करने का दावा जरूर करते हैं, लेकिन अभियान सिर्फ कागजों तक ही सीमित है। स्थिति यह है कि चेकिंग पर निकलने वाले अधिकारियों से पहले इनकी जानकारी पहुंच जाती है और चालक सतर्क हो जाते हैं।
विज्ञापन

जिले की सड़कों पर होने वाले हादसों में कमी लाने के लिए शासन के सख्त निर्देश हैं। साथ ही ओवरलोडिंग कर चलने वाले वाहनों पर कार्रवाई करने को कहा गया है। इसके बावजूद चालक बे रोकटोक मौरंग व गिट्टी के ओवरलोड वाहन निकल रहे हैं। दिन के समय चालक हाईवे किनारे बने होटल व ढाबों पर वाहनों को खड़ा कर लेते हैं। सूरज ढलते ही लोकेशनबाजों का इशारा मिलते ही गंतव्य को निकल पड़ते हैं। इसमें भी चालान से बचने के लिए चालक नंबर प्लेट पर चोटी या कपड़ा बांध देते हैं। विभाग की माने तो एक जनवरी से 18 फरवरी के बीज ओवरलोडिंग में 735 वाहनों का चालान किया है। जबकि बिना नंबर प्लेट व छुपाकर चलने वाले 3320 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की है। संवाद न्यूज एजेंसी की टीम ने शनिवार को पड़ताल की तो ओवरलोड वाहन निकलते नजर आए, जो परिवहन विभाग की कथनी और करनी को दर्शाती है।
विज्ञापन

....................
माती रोड, समय - सुबह 10:30 बजे
झांसी-कानपुर हाईवे पर सुबह से शाम तक गिट्टी व मोरंग के वाहन निकलते रहते हैं। इनमें अधिकांश चालक ओवरलोडिंग कर चलते हैं। यहां पहुंचनें पर एक डंपर बाराजोड़ की तरफ जाता नजर आया। इसमें ओवरलोड मोरंग लोड होने के साथ वाहन में नंबर प्लेट भी नहीं लगी हुई थी। इसकी तेज गति होने की वजह से अचानक सड़क पर आई कार चपेट में आने से बची।
विज्ञापन
विज्ञापन

.................
माती रोडवेज डिपो, समय- सुबह 11:00 बजे
माती रोडवेज बस अंड्डा पहुंचने पर यात्री बस का इंतजार करते मिले। तभी भोगनीपुर की तरफ से एक तेज रफ्तार ट्रक आता नजर आया। वाहन में ओवरहाइट सामान लदा हुआ था। चालक ने सामान को त्रिपाल से ढक रखा था। वाहन में लगी नंबर प्लेट इतनी धूमिल थी कि नजर ही नहीं आ रही थी। ऐसे में अगर इसका चालान भी हो तो कैसे।
.............
झींझक, समय - सुबह 11:30 बजे
झींझक में दिनभर ओवरलोड डंपर निकलते रहते हैं। यहां पहुंचने पर एक डंपर निकलता नजर आया, जिसमें ओवरलोड मोरंग लोड थी। चालक पकड़े जाने के डर से तेजी से निकल गया। साथ ही उसने नंबर प्लेट पर चोटी बांध रखी थी। जिम्मेदार ऐसे वाहनों पर कार्रवाई करने का दावा करते हैं। इसके बावजूद इन वाहनों का संचालन हो रहा है।

................
वर्जन..........
ओवरलोड व बिना नंबर प्लेट के चलने वाले वाहनों पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। डेढ़ महीने में ओवरलोडिंग में करीब 735 वाहनों का चालान किया गया है। जबकि बिना नंबर प्लेट के संचालित 3320 वाहनों पर कार्रवाई की गई है। इनके खिलाफ जल्द ही दोबारा से अभियान चलाया जाएगा। - सोमलता यादव, एआरटीओ (प्रवर्तन)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed