{"_id":"601c40868ebc3e4b6f50c04c","slug":"overload-truck-dehat-news-knp609913511","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओवरलोड ट्रक से नाले की पुलिया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओवरलोड ट्रक से नाले की पुलिया ध्वस्त
विज्ञापन
रसूलाबाद के छुइया नाला की ध्वस्त पुलिया।
- फोटो : AKBARPUR
रसूलाबाद। क्षेत्र के छुइया नाला से ओवर लोड ट्रक निकलने के दौरान पुलिया ध्वस्त हो गई। इससे आवागमन ठप हो गया। वहीं, आस-पास के 12 से अधिक गांव के लोगों को लंबी दूरी तय कर परेशान होना पड़ रहा है। एसडीएम ने राजस्व कर्मी व पुलिस को मौके पर भेजा। वहीं, विभाग के अफसरों को पुलिया की मरम्मत के निर्देश दिए हैं।
रसूलाबाद के पहाड़ीपुर से रतनपुर गांव को जाने वाले सात किलोमीटर लंबे संपर्क मार्ग में छुइया नाले पर पुलिया बनी है। गुरुवार सुबह ओवर लोड ट्रक निकलने के दौरान पुलिया ध्वस्त हो गई। चालक ने पुलिया पर ट्रक खड़ा कर दिया। बाद में मौरंग उतारकर चला गया। पुलिया ध्वस्त होने से आवागमन पूरी तरह से ठप है। रतनपुर सहित अन्य गांव के लोगों को पहाड़ीपुर की तरफ जाने के लिए लंबा चक्कर लगाना पड़ रहा है।
इसी प्रकार पहाड़ीपुर के लोगों को रतनपुर की तरफ जाने के लिए परेशान होना पड़ रहा है। पुलिया क्षतिग्रस्त होने से कस्तूरी निवादा, चतुर निवादा, गहलौतन निवादा, कछियन निवादा, जसा निवादा, अमिलिहन निवादा आदि 12 से अधिक गांव के लोगों को आवागमन के लिए परेशान होना पड़ रहा है। जानकारी के बाद एसडीएम अंजू वर्मा ने लेखपाल व पुलिस बल को मौके पर भेजा। तब तक चालक ट्रक लेकर जा चुका था। उन्होंने संबंधित अफसरों को अवगत कराते हुए जल्द मरम्मत कराने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
पुलिया क्षतिग्रस्त होने की जानकारी मिली है। सहायक अभियंता को मौके पर भेजकर एस्टीमेट बनवाने के निर्देश दिए गए हैं। बजट आते ही निर्माण कार्य पूरा किया जाएगा।
- सभाजीत वर्मा, अधिशासी अभियंता, सिंचाई खंड इटावा