{"_id":"605f940f8ebc3ec86f6c182b","slug":"overbridge-akbarpur-news-knp620315171","type":"story","status":"publish","title_hn":"रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज का जल्द शुरू कराएं काम-डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज का जल्द शुरू कराएं काम-डीएम
कलक्ट्रेट सभागार में उद्योग बंधु की बैठक करते डीएम जेपी सिंह, एसपी, सीडीओ।
- फोटो : AKBARPUR
Link Copied
कानपुर देहात। कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु की बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त को रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज को अतिशीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए गए। उद्यमियों से अप्रेंटिस के छात्रों को रोजगार देने की बात कही।
विज्ञापन
शनिवार को आयोजित उद्योग बंधु की बैठक में डीएम जितेंद्र प्रताप सिंह ने सभी विभागों के अधिकारियों को उद्यमियों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के निर्देश दिए। कहा कि अप्रेंटिस के छात्रों को उद्यमियों द्वारा रोजगार प्रदान नहीं किया जा रहा है। चिंता का विषय है कि छात्र डिप्लोमा व डिग्री लेकर अप्रेंटिस के लिए भटक रहा है। उद्यमियों से कहा कि अप्रेंटिस के छात्रों को भी रोजगार उपलब्ध कराएं। जिससे उनका भविष्य सुधर सके और बेरोजगारी से उनको मुक्ति मिल सके। जिला उद्योग केंद्र के उपायुक्त चंद्रभान सिंह को रनियां में प्रस्तावित ओवरब्रिज को शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए। यूपीसीडी जैनपुर के अधिकारियों को क्षेत्र में साफ-सफाई व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश दिए। विद्युत की समुचित व्यवस्था रखें। एसपी केशव कुमार चौधरी ने भी उद्यमियों की समस्याओं का निस्तारण कराए जाने का आश्वासन दिया। सीडीओ सौम्या पांडेय ने उद्यमियों से तालाबों के रख-रखाव की अपेक्षा की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।