फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   over bridgeO

दादा नगर समानांतर ओवरब्रिज को हरी झंडी

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
over bridgeO
कानपुर। पिछले लंबे समय से उठ रही मांग को देखते हुए दादा नगर समांतर रेलवे ओवर ब्रिज को शासन और रेलवे की तरफ से भी हरी झंडी दे दी गई है। जल्द ही इस ओवरब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। इस पुल के बन जाने से उत्तर और दक्षिण के बीच आवागमन काफी हद तक सुलभ हो जाएगा। वैसे तो दादा नगर समानांतर ओवरब्रिज को लेकर लंबे समय से मांग की जा रही थी लेकिन सिद्धांत रूप से क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र मैथानी ने विधानसभा सदन में 301 नियम के अनुसार 28 फरवरी 2020 को यह सवाल उठाया था कि रेलवे क्रॉसिंग की वजह से जाम लगातार लगने के कारण लोगों को काफी दिक्कत उठानी पड़ रही है। एकल ब्रिज होने की वजह से भी आवागमन अक्सर बाधित रहता है। इसलिए समानांतर ब्रिज अविलंब बनाने की अनुमति दी जाए। इसी कड़ी में इस महीने की 4 तारीख को आखिरी बार नार्थ सेंट्रल रेलवे और ब्रिज कारपोरेशन की टीम ने सर्वे किया और यहां पर समानांतर ब्रिज बनाने के लिए फीजिबिलिटी रिपोर्ट शासन को सौंप दी। जिसमें बताया गया है कि दादा नगर पुल के समानांतर दूसरा ब्रिज बनाया जा सकता है। बृहस्पतिवार को समानांतर ब्रिज निर्माण की प्रगति रिपोर्ट जानने के लिए क्षेत्रीय विधायक मैथानी ने लखनऊ जाकर संबंधित विभाग में पूछताछ किया तो पता चला कि समानांतर ब्रिज निर्माण की प्रक्रिया को हरी झंडी मिल गई है। इसकी प्रोजेक्ट रिपोर्ट भी तैयार कर ली गई है। इस पुल के निर्माण पर ₹6396.73 लाख की लागत आएगी।विधायक मैथानी ने बताया कि इसमें बीच का कुछ हिस्सा रेलवे की तरफ से बनाया जाएगा। जिसके लिए रेलवे की तरफ से जल्द ही बजट भी जारी किया जाएगा। रेलवे की तरफ से अपने हिस्से का ब्रिज निर्माण करने के तत्काल बाद ब्रिज कारपोरेशन की तरफ से भी निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed