{"_id":"6a63cf37477d8569cf0395b6","slug":"over-4500-students-deprived-of-scholarships-due-to-errors-in-applications-kanpur-news-c-12-1-knp1052-1598082-2026-07-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: आवेदन में गलतियों से 4500 से अधिक छात्र छात्रवृत्ति से वंचित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: आवेदन में गलतियों से 4500 से अधिक छात्र छात्रवृत्ति से वंचित
विज्ञापन
कानपुर। वित्तीय वर्ष 2025-26 में छात्रवृत्ति एवं शुल्क प्रतिपूर्ति योजना का लाभ पाने से 4500 से अधिक छात्र-छात्राएं वंचित रह गए। अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के प्री-मैट्रिक एवं पोस्ट-मैट्रिक वर्ग के कुल 43,272 विद्यार्थियों ने योजना के लिए आवेदन किया था। जांच और गलतियां सुधार का मौका दिए जाने के बाद भी 4,544 आवेदनों में गलतियां होने के कारण निरस्त कर दिए गए। विभागीय आंकड़ों के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2025-26 में प्राप्त कुल 43,272 आवेदनों में से 38,728 विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति योजना का लाभ मिला।
4,544 आवेदन विभिन्न कारणों से निरस्त कर दिए गए। वित्तीय वर्ष 2024-25 में अनुसूचित जाति और सामान्य वर्ग के 51,893 विद्यार्थियों ने छात्रवृत्ति के लिए आवेदन किया था। इनमें से 45,456 छात्रों को योजना का लाभ मिला था, 6,437 आवेदन निरस्त हुए थे। समाजकल्याण अधिकारी शिवम सागर ने बताया कि विद्यार्थियों के छात्रवृत्ति से वंचित रहने के पीछे दस्तावेजी त्रुटियां, पात्रता संबंधी शर्तें और सत्यापन प्रक्रिया प्रमुख कारण हैं। सामान्य वर्ग के छात्रों को अब छात्रवृत्ति नहीं मिलेगी। केवल एससी वर्ग के छात्रों को छात्रवृत्ति मिलने की संभावना है।