{"_id":"69b86fe74350d9ba040ffaba","slug":"over-115-lakh-children-appear-for-exams-on-day-one-at-council-schools-kanpur-news-c-362-1-lu11014-143546-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन 1.15 लाख से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: परिषदीय विद्यालयों में पहले दिन 1.15 लाख से अधिक बच्चों ने दी परीक्षा
विज्ञापन
विकासखंड चौबेपुर के प्राथमिक विद्यालय बंसथी प्रथम में परीक्षा देते छात्र।
- फोटो : विभाग
कानपुर। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार से वार्षिक परीक्षाएं शुरू हुईं। पहले दिन कक्षा एक से पांच तक के छात्रों की मौखिक परीक्षा कराई गई, जबकि कक्षा छह से आठ तक के छात्रों की लिखित परीक्षा हुई। मौखिक परीक्षा में शिक्षकों ने बच्चों से सवाल पूछे। वहीं, लिखित परीक्षा में इस बार उत्तरपुस्तिकाओं का नया प्रारूप अपनाया गया है, जिसमें एक ओर प्रश्न और दूसरी ओर उत्तर लिखने की व्यवस्था की गई है।
जिले के कुल 1705 परिषदीय विद्यालयों में लगभग एक लाख 20 हजार छात्र-छात्राएं अध्ययनरत हैं। पहले दिन परीक्षा में 1,15,144 बच्चों ने भाग लिया। बीएसए सुरजीत कुमार सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों को संबंधित विषयों के प्रश्नपत्र और उत्तरपुस्तिकाएं उपलब्ध करा दी गई हैं। कक्षा पांच और आठ की उत्तरपुस्तिकाएं मंडल स्तर पर जांची जाएंगी, जबकि अन्य कक्षाओं की कॉपियों की जांच जिलास्तर पर होगी। एसआईआर में ड्यूटी कर रहे सभी शिक्षक परीक्षा के समय स्कूलों में मौजूद रहे।
पांच और आठ में कुछ परीक्षा की तारीखें बदलीं
बेसिक शिक्षा निदेशक की ओर से कक्षा पांच और आठ की कुछ परीक्षाओं की तिथियों में संशोधन किया गया है। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा पांच में 17 मार्च को होने वाली गणित और 18 को होने वाली सामाजिक विषय तथा कक्षा आठ में 17 मार्च को होने वाली गणित और 20 को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षाएं अब 24 मार्च को दो पालियों में होंगी। (संवाद)