फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Outpost in-charge suspended in double murder case near Viratnagar outpost

Kanpur News: विराटनगर चौकी के पास दोहरे हत्याकांड में चौकी इंचार्ज निलंबित

Wed, 27 May 2026 02:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2026 02:05 AM IST
विज्ञापन
Outpost in-charge suspended in double murder case near Viratnagar outpost
फोटो
विज्ञापन

- बाइक सवारों ने रविवार रात चौकी के पास पिता-पुत्र की चाकू से गोदकर की थी हत्या
संवाद न्यूज एजेंसी
कानपुर। नौबस्ता में विराटनगर चौकी के पास रविवार रात दोहरे हत्याकांड में चौकी इंचार्ज सुशील कसाना को निलंबित कर दिया गया। पुलिस कमिश्नर के आदेश पर डीसीपी साउथ ने यह कार्रवाई की है।
चकेरी के सजारी कांशीराम कॉलोनी फेज-वन निवासी शिवनारायण त्रिवेदी (57), बेटे सत्यम और शिवम के साथ किदवईनगर स्थित कनक मार्बल में नौकरी करते थे। रविवार रात काम खत्म कर तीनों लोग एक ही बाइक से घर लौट रहे थे। रात करीब नौ बजे विराट नगर चौकी के पास दूसरी ओर से आई बाइक से उनकी गाड़ी टकरा गई थी। बाइक सवार करन वर्मा, शिवा वर्मा और उत्सव अवस्थी ने हेलमेट और चाकू से हमला कर दिया था। हमले में शिवनारायण और शिवम की माैत हो गई थी जबकि सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गया। सरेराह आरोपी तांडव मचाते रहे लेकिन 150 मीटर दूर स्थित विराटनगर चौकी में पुलिसकर्मियों को इसकी भनक तक नहीं लगी। भीड़ ने एक आरोपी शिवा वर्मा को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।
विज्ञापन

डीसीपी दक्षिण दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि जांच में संवेदनशील इलाके में नियमित गश्त और निगरानी में लापरवाही सामने आई। इस पर चौकी प्रभारी सुशील कसाना को निलंबित किया गया है। अन्य पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed