फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Outgoing SP President and Kuldeep Yadav clashed over the chair in Hardoi, the dissolution of the unit still showed animosity among themselves

Hardoi News: कुर्सी को लेकर भिड़े निवर्तमान सपा अध्यक्ष और कुलदीप यादव, इकाई भंग फिर भी दिखी आपस में रंज

Fri, 08 Jul 2022 05:00 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 08 Jul 2022 05:00 PM IST
सार

हरदोई जिले में नपा परिसर स्थित सपा कार्यालय में निवर्तमान सपा अध्यक्ष और कुलदीप यादव आपस में भिड़ गए। बताया जा रहा है कि दोनों का विवाद कुर्सी को लेकर शुरू हुआ। जबकि सपा की इकाई भंग चल रही है, फिर भी कुर्सी के लिए आपस में रंज देखने को मिली। 

विज्ञापन
Outgoing SP President and Kuldeep Yadav clashed over the chair in Hardoi, the dissolution of the unit still showed animosity among themselves
सपा कार्यालय में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठे कुलदीप यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में समाजवादी पार्टी की इकाइयां भंग चल रही हैं। इसके चलते सभी पदाधिकारी निवर्तमान हो चुके हैं। इसके बाद भी कुर्सी को लेकर आपसी रंज और तंज थमती नहीं दिख रही है। पिछले काफी समय से सपा में गुटबाजी की चर्चा है। गुटबाजी के चलते संगठन में अनुशासन किस स्तर पर आ गया है। इसका नजारा शुक्रवार को सपा कार्यालय में देखने को मिला। 

विज्ञापन

जब सपा कार्यकर्ता कुलदीप यादव जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठ गये। उनके कुर्सी पर बैठने को लेकर जब कुछ लोगों ने सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि इकाई भंग चल रही है ऐसे में कुर्सी का कोई महत्व नहीं है। इस बात की जानकारी जब निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेन्द्र वर्मा को हुई तो वे कार्यालय पहुंचे और उन्होंने कुर्सी छोड़ने को कहा। इस पर कुलदीप ने कुर्सी छोड़ने से मना कर दिया। इस बात को लेकर दोनों में खूब कहा सुनी हुई ।

विज्ञापन

कुलदीप बोले-कुर्सी में बैठ जाना गलता
कुलदीप यादव का कहना था कि जब इकाई भंग चल रही है तो सभी को नए मनोनयन तक इंतजार करने के साथ पार्टी के हित के लिए कार्य करना चाहिए। कुर्सी पर बैठ जाना कोई गलत नहीं है, क्योंकि जब इकाई भंग है तो कुर्सी का कोई महत्व नहीं है।

जिलाध्यक्ष बोले-मना करने पर कुलदीप भिड़े
निवर्तमान जिलाध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने कहा कि समाजवादी पार्टी कार्यालय में जिलाध्यक्ष की कुर्सी पर कुलदीप यादव बैठे हुए थे, मना करने पर केडी यादव उनसे भिड़ने लगे। उन्होंने कहा कि ये घोर अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता है। पूरे मामले की जानकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और प्रदेश अध्यक्ष को देकर कार्यवाही की मांग की गई है।

विज्ञापन

राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी बढ़ी
पूरे मामले को लेकर निवर्तमान जिलाध्यक्ष के खेमे के लोगों में रोष है। जब कि कुछ लोगों का मानना है कि कुर्सी पर बैठने को लेकर किसी सोची समझी रणनीति के तहत मामला बनाया गया है। इससे संगठन में गुटबाजी के संकेत मिलने के साथ ही सियासत के तंज और रंज दिखाई दिए हैं। पूरे मामले को लेकर पार्टी हाईकमान के स्तर से क्या कार्यवाही होगी और इकाई गठन को लेकर क्या परिदृश्य बनेगा। यह आने वाला समय बताएगा, फिलहाल मामले को लेकर राजनीतिक गलियारे में सरगर्मी जरूर बढ़ गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed