फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Outer Ring Road will connect Kanpur countryside, land will be acquired in 20 villages

कानपुर देहात को जोड़ेगी आउटर रिंग रोड, 20 गांवों में अधीगृहीत की जाएगी जमीन

Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Outer Ring Road will connect Kanpur countryside, land will be acquired in 20 villages
कानपुर देहात। कानपुर में बनने वाली आउटर रिंग रोड जनपद को भी जोड़ेगी। इसके लिए मैथा क्षेत्र के 20 गांवों की जमीन का अधिग्रहण कर 22.5 किमी की सड़क बनाई जाएगी। एनएचएआई ने इसकी अधिसूचना जारी कर एडीएम वित्त एवं राजस्व को अधिग्रहण का नोडल अधिकारी बनाया है। रिंग रोड के बनने से ग्रामीण क्षेत्रों की तस्वीर बदलेगी और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे।
विज्ञापन

पहले चरण में रिंग रोड मंधना से कानपुर-झांसी हाईवे को जोड़ा जाना है। इसमें कानपुर नगर के 59 गांव व देहात के 20 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण होना है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) की ओर से पहली अधिसूचना जारी कर बताया गया है कि रोड़ बनाने में कुल 79 गांवों की जमीन का अधिग्रहण होगा। 22.5 किमी की सड़क बनाई जाएगी।
विज्ञापन

अभी झांसी, भिंड, ग्वालियर, भोगनीपुर, लालपुर, मलासा, जैन और रनियां औद्योगिक क्षेत्र से दिल्ली की ओर जाने वाले वाहन कल्याणपुर, मंधना, चौबेपुर जीटी रोड से होकर जाते हैं। वाहनों को कानपुर नगर के जाम में फंसना पड़ता है। रिंग रोड के बनने से वाहन कानपुर-झांसी हाईवे के पास से मंधना पहुंच सकेंगे। इससे वाहन सवारों का 20 किमी का चक्कर बचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ ही जनपद से रिंग रोड निकलने से ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग, नई टाउनशिप बन सकेगी। गैर जनपदों के लोगों को उद्योग लगाने का अवसर मिलेगा। इससे रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। जल्द ही एनएचएआई की ओर से दूसरी अधिसूचना भी जारी होगी। इसमेें एनएचएआई अधिग्रहण के लिए चिह्नित की गईं जमीन के मालिकों से आपत्ति लेगा। मुआवजे का भुगतान जिला प्रशासन की ओर से किया जाएगा।
इन गांव की जमीनों का होना है अधिग्रहण
बघवट, मलिकपुर, मकरंदपुर बंथा, टोडरपुर, प्रतापपुर खास, ढिकिया, बाघपुर, अन्ने, रास्तपुर, फत्तेपुर निहुटा, टिकरी, ह्दयपुर प्रतापुर, बाराखेड़ा, सिहपुर दिवनी, रंजीतपुर, भाऊपर, खरगपुर बिठूर, बसौसी, निहुटा।

आउटर रिंग रोड के लिए पहली अधिसूचना जारी हो चुकी है। इसमें कानपुर नगर के 59 व देहात के 20 गांवों की जमीनों का अधिग्रहण किया जाना है। दूसरी अधिसूचना जारी होने के बाद अधिग्रहण की कार्रवाई शुरू होगी। - पंकज मिश्रा, परियोजना निदेशक, एनएचएआई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed