{"_id":"68b49a911b993a28a6017734","slug":"outbreak-of-viral-fever-patients-lined-up-at-district-hospital-kanpur-news-c-217-1-fth1003-139912-2025-09-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वायरल बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वायरल बुखार का प्रकोप, जिला अस्पताल में लगी मरीजों की लाइन
विज्ञापन
फोटो-04-डॉक्टर को दिखाने के लिए लाइन में खड़े मरीज। संवाद
फतेहपुर। मौसम में बदलाव के साथ जिले में वायरल फीवर का असर बढ़ने लगा है। जिला अस्पताल में रोजाना 1500 से अधिक मरीज पहुंच रहे हैं। इनमें 200 से ज्यादा वायरल फीवर से पीड़ित हैं।
अस्पताल की ओपीडी खुलने से पहले ही मरीजों की लंबी लाइन लग जाती है। बुखार, बदन दर्द, जुकाम, सिरदर्द और गले में खराश जैसे लक्षण आम हैं। खासतौर पर बच्चे और बुजुर्ग ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।
भीड़ बढ़ने से अस्पताल की व्यवस्थाओं पर दबाव बढ़ा है। प्रशासन ने अतिरिक्त इंतजाम किए हैं। मरीजों और तीमारदारों ने बताया कि अस्पताल में जांच और दवा वितरण में देर हो रही है। कई बार घंटों इंतजार के बाद ही नंबर आता है। भीड़ अधिक होने से मरीजों को बैठने की जगह भी नहीं मिल रही।
विज्ञापन
जिला अस्पताल के डॉ. संतोष ने बताया कि मौसमी वायरल के मामले बढ़ रहे हैं। बचाव के लिए ताजा भोजन करें। ठंडा पानी और कटे फल न खाएं। आसपास पानी जमा न होने दें। मच्छरनाशक दवाओं का छिड़काव करें।