फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Our IIT tops the state in Edu Rank, CSJMU gets 12th rank

Kanpur News: एडु रैंक में अपना आईआईटी प्रदेश में टॉप पर, सीएसजेएमयू को 12वां स्थान

Fri, 07 Mar 2025 01:49 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 07 Mar 2025 01:49 AM IST
विज्ञापन
Our IIT tops the state in Edu Rank, CSJMU gets 12th rank
कानपुर। उच्च व तकनीकी शिक्षण संस्थानों के लिए जारी होने वाली एडु रैंक में शहर के पांच संस्थानों ने अपनी जगह बनाई है। आईआईटी कानपुर जहां प्रदेश में टॉप पर है, वहीं छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय को 12वां स्थान मिला है।
विज्ञापन


एचबीटीयू 36वें, रामा विवि 45वें और सीएसए 49वें स्थान पर है। यह रैंकिंग शोध, एकेडमिक, कैंपस प्लेसमेंट, छात्र शिक्षक अनुपात, कैंपस के आधारभूत ढांचे सहित कई अन्य बिंदुओं के आधार पर जारी की जाती है।
विज्ञापन


शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले शिक्षण संस्थानों के लिए गुरुवार को जारी हुई एडु रैंक वर्ल्ड रैंकिंग 2025 में आईआईटी और सीएसजेएमयू ने एशिया के टॉप संस्थानों की सूची में भी अपनी जगह बनाई है। इसमें आईआईटी 98वें स्थान पर है तो सीएसजेएमयू को 919वां स्थान मिला है। सीएसजेएमयू के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि दुनिया के 14,131 संस्थानों में विवि को 2885वां स्थान मिला है। यह बड़ी उपलब्धि है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्ष 2025 की रैंकिंग में 183 देश के 14,131 विवि और तकनीकी संस्थानों ने हिस्सा लिया था। एशिया रैंकिंग में 5830 विश्वविद्यालय, भारत रैंकिंग में 876 विश्वविद्यालय और उत्तर प्रदेश रैंकिंग में 79 विश्वविद्यालय शामिल हुए हैं।


प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल की देखरेख में शहर के विश्वविद्यालयों ने यह मुकाम हासिल किया है। कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने कहा कि उच्च शिक्षा, शोध और नवाचार में नए मानक स्थापित करने का प्रयास किया जा रहा है। आने वाले समय में संस्थान की रैंकिंग और बेहतर होगी।



देश में टॉप संस्थानों में शहर के पांच

संस्थान




एशिया
भारत

प्रदेश

आईआईटी



98

7

1

छत्रपति शाहू जी महाराज विवि
919

84

12

एचबीटीयू


-- 337

36

रामा विश्वविद्यालय


--

454

45

चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विवि
--

539

49
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed