फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   OTS scheme to come into effect tomorrow; 3.5 lakh property taxpayers to benefit.

Kanpur News: कल से लागू होगी ओटीएस स्कीम, 3.5 लाख गृहकर दाताओं को होगा फायदा

Fri, 14 Aug 2026 02:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Aug 2026 02:21 AM IST
विज्ञापन
OTS scheme to come into effect tomorrow; 3.5 lakh property taxpayers to benefit.
कानपुर। नगर निगम और जलकल में 15 अगस्त से ओटीएस स्कीम लागू कर दी जाएगी। महापौर प्रमिला पांडेय मुख्यालय में इसकी शुरुआत करेंगी। हर जोन में कैंप लगाकर बकायेदारों को आवेदन संबंधी जानकारी दी जाएगी। नगर निगम में अकेले ओटीएस स्कीम से 3.5 लाख गृहकर दाताओं का 200 करोड़ ब्याज माफ होने की संभावना है।
विज्ञापन

केडीए और केस्को की तर्ज पर ही नगर निगम भी करदाताओं के लिए वन टाइम सेटलमेंट (ओटीएस) स्कीम लेकर आया है जिसमें गृहकर, जलकर और सीवर कर के बकायेदारों को एकमुश्त या तीन किस्तों में भुगतान करने पर 100 प्रतिशत ब्याज में राहत मिलेगी। कानपुर नगर निगम में 4.68 लाख उपभोक्ता हैं जिसमें 3.50 लाख ऐेसे हैं जिन्होंने दो या इससे अधिक साल से कर जमा नहीं किया।
विज्ञापन

मुख्य कर निर्धारण अधिकारी विजय कुमार सिंह ने बताया कि अभी बकायेदारों से करीब 500 करोड़ रुपये वसूली करनी है। ओटीएस स्कीम से करीब 200 करोड़ वे-ऑफ होने का अनुमान लगाया जा रहा है। अभी नगर निगम मूलधन जमा न करने पर सालाना 12 प्रतिशत की दर से ब्याज लगाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन




ऐसे कर सकते आवेदन

-आवेदन ऑनलाइन या ऑफलाइन किया जा सकेगा।

नगर निगम हेल्प डेस्क की व्यवस्था करेगा।

धनराशि जमा करने की सूचना ई-मेल, एसएमएस व पत्र से दी जाएगी।

- ओटीएस के लिए आवेदन-पत्रों का निस्तारण 15 दिन में करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed