{"_id":"6ac6b11b40e90b70ef0d1598","slug":"organize-the-kanya-vandan-and-puja-program-during-navratri-from-october-16-to-18-kanpur-news-c-12-1-knp1049-1675568-2026-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: नवरात्र में 16 से 18 अक्तूबर तक करें कन्या वंदन व पूजन कार्यक्रम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: नवरात्र में 16 से 18 अक्तूबर तक करें कन्या वंदन व पूजन कार्यक्रम
विज्ञापन
कानपुर। हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेला आयोजन समिति ने शारदीय नवरात्र के दौरान 16, 17 और 18 अक्तूबर को शहर के पूजा पंडालों व मंदिरों में कन्या वंदन एवं पूजन कार्यक्रम करने का आह्वान किया है। समिति ने लोगों से इन आयोजनों के माध्यम से नारी और बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा, सम्मान तथा स्वाभिमान के प्रति संकल्प लेने की अपील की है।
सामाजिक संगठन भी अपने कार्यक्रमों में यह आयोजन कराएंगे। आयोजन समिति के पदाधिकारी नवेंदु शुक्ला ने कहा कि नवरात्र शक्ति की आराधना के साथ नारी गरिमा को प्रतिष्ठित करने का अवसर भी है। कन्या वंदन व पूजन से समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और सकारात्मक सोच को मजबूत करने का संदेश दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि हिंदू आध्यात्मिक एवं सेवा मेले का मुख्य आयोजन 26 से 30 नवंबर तक बृजेंद्र स्वरूप पार्क में होगा। इसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, सरकार और विभिन्न सामाजिक संगठनों की प्रमुख हस्तियां शामिल होंगी। मेले से पहले जागरूकता के लिए कार्यक्रम किए जा रहे हैं। (ब्यूरो)