{"_id":"67dafe3842f310fe520a9b27","slug":"ordnance-worker-vikas-house-remained-locked-various-discussions-going-on-in-village-2025-03-19","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: ऑर्डिनेंसकर्मी विकास के घर पर लटका रहा ताला, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: ऑर्डिनेंसकर्मी विकास के घर पर लटका रहा ताला, गांव में तरह-तरह की चर्चाएं
Wed, 19 Mar 2025 11:03 PM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: शिखा पांडेय
Updated Wed, 19 Mar 2025 11:03 PM IST
सार
विकास को एटीएस ने गिरफ्तार कर लिया। ऑर्डिनेंसकर्मी विकास के घर पर ताला लटका रहा। गांव में तरह-तरह की चर्चाएं हैं। उसके कारनामे से हर कोई हैरान है।
विज्ञापन
शाहजहांपुर स्थित विकास के पैतृक घर में गेट पर पड़ा ताला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कानपुर आर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वर्कर्स मैनेजर कुमार विकास को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) ने बुधवार को गिरफ्तार कर लिया। इसकी जानकारी लगते ही गांव के लोग सकते में हैं। मूलरूप से सट्टी थाना के शाहजहांपुर निवासी विकास को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही पैतृक मकान में ताला लगाकर उसके पिता बिठूर के नारामऊ स्थित घर पहुंच गए। गांव के लोग भी आरोपी कुमार विकास की देश विरोधी गतिविधियों पर हैरान हैं। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि उन्हें पूरी घटना की जानकारी नहीं है।
पिता गांव में चलाते मुर्गी फार्म
विकास के पिता अशोक शाहजहांपुर में रहते हैं। खेती-बाड़ी के साथ ही वह मुर्गी फार्म चलाते हैं। ग्रामीणों के मुताबिक विकास करीब छह साल से पत्नी रीना व दो बच्चों के साथ कानपुरनगर के न्यू हाईवे सिटी नारामऊ में रहता है। छोटा भाई विवेक पत्नी, मां और दो बच्चों के साथ पीलीभीत में रहता है।

गांव वाले बोले- ऐसा सोचा नहीं था
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए विकास का कारनामा सुनकर गांव के लोग हैरान है। पड़ोसियों का कहना है कि विकास के बारे में कभी ऐसा सोचा नहीं था। बताया कि बुधवार को विकास की पत्नी रीना ने गांव में फोन कर ससुर अशोक को पति की गिरफ्तारी की सूचना दी। इसके बाद अशोक बिना किसी को बताए कानपुर चले गए। लोगों ने बताया कि विकास होली पर घर आया था। सोमवार को ही वह वापस गया था। ग्रामीणों ने बताया कि कभी उसकी गतिविधियां संदिग्ध नहीं दिखीं।