फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Ordnance worker Vikas' house remained locked

Kanpur News: ऑर्डिनेंस कर्मी विकास के घर पर लटका रहा ताला

Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर Updated Thu, 20 Mar 2025 12:50 AM IST
विज्ञापन
Ordnance worker Vikas' house remained locked
राजपुर (कानपुर देहात)। कानपुर आर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वकर्स मैनेजर कुमार विकास को आतंकवाद निरोधक दस्ते (एटीएस) द्वारा गिरफ्तार किया गया। इसकी जानकारी होते ही परिवार के लोग घर में ताला डाल इधर उधर हो गए। गांव के लोग भी सकते में रहे।
विज्ञापन

विकास को पाकिस्तान खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। कुमार विकास सट्टी थाना क्षेत्र के शाहजहांपुर का रहने वाला है। उसकी गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही परिजन घर से इधर उधर हो गए। दोपहर बाद घर पर ताला लटकता रहा। शाम को कुछ लोग घरों से बाहर आए, मगर कुछ बोलने को तैयार नहीं दिखे। गांव के लोग भी आरोपी कुमार विकास की देश विरोधी गतिविधियों पर हैरान है। थानाध्यक्ष संजेश कुमार ने बताया कि उन्हें पूरी घटना की जानकारी नहीं है।
विज्ञापन

..................
पिता गांव में चलाते मुर्गी फार्म
विकास के पिता अशोक शाहजहांपुर में रहते हैं। खेती-बाड़ी के साथ ही मुर्गी फार्म चलाते हैं। गांव के लोगों ने बताया कि अशोक का बड़ा बेटा कुमार विकास कानपुर आर्डिनेंस फैक्टरी में जूनियर वकर्स मैनेजर के पद पर तैनात है। ग्रामीणों के मुताबिक वह करीब दस वर्षो से पत्नी रीना व मां मंजू देवी के साथ कानपुर नगर के न्यू हाइवे सिटी नारामऊ बिठूर में रहता है। जबकि छोटा भाई विवेक बैंक कर्मी है। वह अपने पत्नी व बच्चों के साथ कानपुर में रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

..................
गांव वाले बोले ऐसा सोचा नहीं था
पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी के एजेंट के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार किए गए कुमार विकास के बारे में सुनकर गांव के लोग हैरान है। पड़ोसियों का कहना है कि विकास के बारे में कभी ऐसा सोचा नहीं था। पड़ोसियों ने बताया कि बुधवार को कुमार विकास की पत्नी रीना ने गांव में फोन कर ससुर अशोक को पति की गिरफ्तारी की सूचना दी। उसके बाद अशोक बगैर किसी को बताए कानपुर चले गए।

................
होली पर गांव आया था विकास
गांव के लोगों ने बताया कि कुमार विकास होली पर घर आया था। सोमवार को ही वह वापस गया था। ग्रामीणों ने बताया कि कभी उसकी गतविधियां संदिग्ध नहीं दिखीं। आखिर यह कैसे हुआ इसको लेकर ग्रामीण भी सकते में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed