फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Order for investigation incase of gangster Pappu Smart and his henchmen reaching the court without date

Kanpur: बिना तारीख के तलबी होना बड़ी साजिश, गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट और उसके गुर्गों के खिलाफ होगी जांच

Thu, 28 Jul 2022 08:18 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, कानपुर Published by: शाहरुख खान Updated Thu, 28 Jul 2022 08:18 AM IST
सार

गैंगस्टर पप्पू स्मार्ट व उसके गुर्गों का बिना तारीख कोर्ट में पहुंचने के मामले में पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। ज्वाइंट सीपी एडीसीपी क्राइम से मामले में एक दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
Order for investigation incase of gangster Pappu Smart and his henchmen reaching the court without date
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala

विस्तार

बिना तारीख तलबी वारंट पर कचहरी आए पप्पू स्मार्ट व उसके गुर्गों पर शिकंजा कसना तय है। पिंटू सेंगर के भाई धर्मेंद्र सेंगर ने मामले में बुधवार को पुलिस कमिश्नर को तहरीर देकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की है। तहरीर में दावा किया कि इस तरह से शातिर बदमाशों का कचहरी में लाया जाना बड़ी साजिश की ओर इशारा कर रहा है। 
विज्ञापन


पुलिस कमिश्नर ने जांच के आदेश दिए हैं। ज्वाइंट सीपी एडीसीपी क्राइम से मामले में एक दिन के भीतर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। उसके बाद एफआईआर दर्ज की जा सकती है। दरअसल पिंटू सेंगर हत्याकांड का मुख्य साजिशकर्ता पप्पू स्मार्ट जेल में बंद अपने साथियों संग सोमवार को तलबी वारंट पर कोर्ट पहुंचा था, जहां पता चला था कि उसके केस की तारीख है ही नहीं। 
विज्ञापन


चार-पांच घंटे बाद उसे वापस जेल में दाखिल किया गया था। मामले की जांच ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने अपने स्तर से शुरू की है। धर्मेंद्र का आरोप है कि साजिश के तहत पप्पू को वहां लाया गया था, जहां उसके बेटे व एक बदमाश ने उससे मुलाकात की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्वाइंट सीपी का कहना है कि कोर्ट से भी दस्तावेज जुटाए जा रहे हैं। तहरीर में लगाए गए आरोपों की भी छानबीन की जाएगी। जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने का फैसला लिया जाएगा। शुरुआती जांच में मामला गंभीर लग रहा है।

पुराने केस की जांच ठप पड़ी

करीब छह महीने पहले कोतवाली में एक केस दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप था कि पप्पू स्मार्ट पेशी पर जब आया था तो उसने मुख्तारनामा पर हस्ताक्षर किए थे। पुलिस ने जांच के बाद केस दर्ज किया था। दरोगा शिव सिंह के पास मामले की जांच है लेकिन अब तक इसमें कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

पिंटू सेंगर के पक्ष का आरोप है कि मामले में जानबूझकर कार्रवाई नहीं की जा रही है। शिकायत के बाद अब इस मामले की भी जांच तेजी से शुरू की जाएगी। वहीं एक अहम और जानकारी मिली है। पता चला है कि शिव सिंह पिछले छह वर्षों से एक चौकी में जमा हुआ है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed