फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Uproar at Hospital Following Death of New Mother Allegations of Attempt to Conceal Body by Referring

Orai: प्रसूता की मौत के बाद अस्पताल में हंगामा, आरोप- शव को रेफर कर छिपाने की कोशिश, परिजनों का फूटा गुस्सा

Tue, 02 Jun 2026 12:02 PM IST
Himanshu Awasthi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 02 Jun 2026 12:02 PM IST
सार

Orai News: उरई के एक निजी हॉस्पिटल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा किया। आरोप है कि अस्पताल प्रबंधन ने मौत को छिपाने के लिए शव को रेफर करने का प्रयास किया। पुलिस तहरीर मिलने पर कार्रवाई का आश्वासन दे रही है।

विज्ञापन
Orai Uproar at Hospital Following Death of New Mother Allegations of Attempt to Conceal Body by Referring
अस्पताल के सामने हंगामा करते परिजन - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई जिले में एक निजी अस्पताल में प्रसूता की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। परिजनों का आरोप है कि प्रसूता की मौत होने के बावजूद अस्पताल प्रबंधन ने शव को रेफर करने का प्रयास किया और जबरन एंबुलेंस में डालकर दूसरे अस्पताल भेजने की कोशिश की।

विज्ञापन

घटना उरई स्थित पीएल कमला हॉस्पिटल की बताई जा रही है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों और स्टाफ पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाते हुए कहा कि उपचार में लापरवाही बरती गई, जिसके कारण प्रसूता की जान चली गई। मामले की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन और स्थानीय लोग अस्पताल पहुंच गए।

विज्ञापन

तहरीर मिलने के बाद होगी कार्रवाई
इसके बाद विरोध प्रदर्शन करते हुए हंगामा किया। परिजनों ने दोषी डॉक्टरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाने का प्रयास किया। कोतवाल आनंद सिंह का कहना है कि परिजनों को समझाया जा रहा है। तहरीर मिलने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed