Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Orai Three youths died in a road accident they were going to attend a friends wedding procession

Orai: सड़क हादसे में तीन युवकों की मौत, दोस्त की बरात में शामिल होने जा रहे थे, पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया

Wed, 14 May 2025 12:31 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उरई Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Wed, 14 May 2025 12:31 PM IST
सार

Orai News: हमीरपुर में डंपर की टक्कर से बाइक सवार कालपी के तीन युवकों की मौत हो गई। तीनों बाइक से दोस्त की बारात में शामिल होने जा रहे थे।

विज्ञापन
Orai Three youths died in a road accident they were going to attend a friends wedding procession
मृतक के घर के बाहर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala

विस्तार

उरई से दोस्त की शादी में शामिल होने जा रहे युवकों की बाइक में डंपर ने टक्कर मार दी। इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। यहां तीनों को मृत घोषित कर दिया। एक साथ तीन युवकों की मौत से मोहल्ले में कोहराम मच गया। जल्दी ही शादी की रश्मों को निपटा दिया गया है।

विज्ञापन

कालपी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजेपुरा निवासी स्व. वीर बहादुर अहिरवार के पुत्र सर्वेश की मंगलवार को बरात हमीरपुर जिले के बिंवार थाना क्षेत्र के करगांव गई थी। इस पर फूलपुरा मोहल्ला निवासी सर्वेश के दोस्त अमन (23), शत्रुघ्न (25) व राजा (24) एक ही बाइक से बरात में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक बिंवार थाना क्षेत्र के बांदुर के पास पहुंची किडंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस ने डंपर को कब्जे में लिया
इससे तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने तीनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। परिजनों ने बताया कि शत्रुघ्न की शादी एक साल पहले ही हुई थी, जबकि अमन व राजा की अभी शादी नहीं हुई थी। तीनों शराब के नशे में थे। पुलिस ने डंपर को कब्जे में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed