फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Opposition to agricultural laws, Congressman in custody

कृषि कानूनों का विरोध, ताली-थाली बजाकर सांसद को ज्ञापन देने जा रहे कांग्रेसी हिरासत में, पुलिस से धक्कामुक्की

Wed, 23 Dec 2020 11:16 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा Published by: शिखा पांडेय Updated Wed, 23 Dec 2020 11:16 PM IST
विज्ञापन
Opposition to agricultural laws, Congressman in custody
कचहरी गेट से कांग्रेसियों को हिरासत में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
इटावा जिले में कृषि कानूनों के विरोध में ताली थाली बजाकर भाजपा सांसद रामशंकर कठेरिया को ज्ञापन देने जाते कांग्रेसियों को बुधवार को कचहरी गेट पर पुलिस ने हिरासत में ले लिया। शाम पांच बजे के करीब उन्हें रिहा कर दिया गया। सुबह कांग्रेसजनों ने सड़क पर उतर कर ताली थाली बजाते हुए प्रदर्शन किया। कांग्रेसी थाली ताली बजाकर कचहरी से कृषि इंजीनियरिंग कॉलेज में भाजपा सांसद को ज्ञापन देने जाने लगे।
विज्ञापन


सिटी मजिस्ट्रेट उमेश मिश्रा, एसडीएम सदर सिद्घार्थ और सीओ राजीव प्रताप सिंह ने सभी को गिरफ्तार करवा लिया। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि कांग्रेसी बगैर अनुमति के प्रदर्शन कर रहे थे। गिरफ्तारी के विरोध में जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव ने कहा कि यह किसान विरोधी सरकार किसानों की आवाज को दबाने का काम कर रही है।
विज्ञापन


लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन भी नहीं देने दिया जा रहा है।  इसे सरकार की  तानाशाही ही कहा जाएगा। कांग्रेस जन इस सरकार का विरोध जारी रखेंगे। फिर चाहे प्रशासन जितना भी दमन कर ले। शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे ने बताया कि प्रशासन सरकार के हाथों की कठपुतली बन गया है।  वह विपक्ष की आवाज को दबाना चाहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हम लोगों पर बेवजह फर्जी मुकदमे लगाकर वह जितना हमारा उत्पीड़न करेगा हम सरकार का उतना ही ज्यादा विरोध करेंगे।  किसान कानूनों को खत्म किए जाने तक प्रदर्शन जारी रखेंगे। गिरफ्तार कांग्रेसियों को पुलिस लाइन ले जाया गया। जहां से देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया।

प्रदर्शन से पहले ही पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को किया गिरफ्तार
कन्नौज जिले में किसानों के समर्थन में सांसद, विधायक के आवास के बाहर थाली व शंख बजाकर प्रदर्शन करने से पहले पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष को गिरफ्तार कर लिया। जिलाध्यक्ष को कोतवाली लाया गया। इससे कांग्रेेसी प्रदर्शन नहीं कर सके।

बुधवार को पार्टी हाईकमान के निर्देश पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सांसद, विधायक के आवास के बाहर किसानों के समर्थन में थाली व शंख बजाकर प्रदर्शन करने की रणनीति बनाई थी। इसकी पुलिस को भनक लग गई। पुलिस ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य को उनके आवास से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस उन्हें कोतवाली ले गई। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कोतवाली पहुंचते गए। दोपहर तक दर्जनों कार्यकर्ता और नेता कोतवाली पहुंच गए। जिलाध्यक्ष की गिरफ्तारी से कांग्रेसी प्रदर्शन नहीं कर सके। कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रमोद शाक्य ने कहा कि तानाशाही रवैये से पुलिस उनकी मांगों को दबा नहीं सकती। किसान विरोधी कानून वापस लेने के बाद ही आंदोलन खत्म होगा।

दोपहर बाद कांग्रेस जिलाध्यक्ष सहित सभी कार्यकर्ताओं को कोतवाली से छोड़ दिया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष विनोद दुबे, देवकीनंदन दुबे, अजय दुबे, आदेश कुमार सविता, विनोद दुबे पप्पू, सौरभ त्रिपाठी, पुष्पेंद्र पांडेय, बहार कुरैशी, मो. शाकिर हुसैन, आमिर अंसारी, गोविंद वर्मा, अनुज वर्मा, शिवम मिश्रा, राहुल गुप्ता, फैसल खां व निशांत मिश्रा सहित कई कांग्रेसी मौजूद रहे।

कांग्रेसियों का डेढ़ घंटे हंगामा, पुलिस से की धक्कामुक्की
उन्नाव में किसान दिवस पर कृषि कानूनों के खिलाफ विधायक व सांसद आवास पर ताली-थाली बजाने जा रहे कांग्रेसियों को पुलिस ने रोका तो जमकर धक्कामुक्की और हंगामा हुआ। विधायक के आवास की तरफ बढ़े तो पुलिस ने धकिया कर उन्हें कार्यालय के भीतर कर दिया। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया तो जिलाध्यक्ष पुलिस जीप के आगे लेट गए। डेढ़ घंटे तक हंगामा चलता रहा।

सिटी मजिस्ट्रेट और सीओ सिटी पहुंचे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए जाने की अनुमति मांगी। इस पर पुलिस के साथ उन्हें भेजा गया। तय कार्यक्रम के तहत कांग्रेसी भाजपा सांसद और विधायक के आवास पर ताली व थाली बजाकर विरोध व कानून वापस लेने की मांग करने के लिए जाने लगे। जानकारी होते ही पुलिस बल ने कांग्रेस कार्यालय को घेर लिया।

कांग्रेसी नारेबाजी करते हुए भाजपा विधायक पंकज गुप्ता के घर की ओर बढ़े तो कोतवाली प्रभारी दिनेश चंद्र मिश्रा ने रोक लिया और सभी को कांग्रेस कार्यालय के भीतर कर दिया। जिद पर अड़े कुछ कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लेते हुए जीप में बैठा लिया। जिलाध्यक्ष सुभाष सिंह सहित कई नेता पुलिस की जीप के आगे सड़क पर लेट गए। सिटी मजिस्ट्रेट चंदन कुमार पटेल और सीओ सिटी गौरव त्रिपाठी कांग्रेस कर्यालय पहुंचे।

उन्होंने ताली, थाली बजाने व प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। कांग्रेसियों ने किसान दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के लिए सिंचाई विभाग निरीक्षण भवन जाने की बात कही तो अधिकारियों ने अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed