{"_id":"62ab70156eec1057ac63a4a8","slug":"opposition-to-agneepath-scheme-in-kannauj-district","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kannauj: अग्निपथ के विरोध में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर डाले ईंट-पत्थर, आधा घंटे प्रभावित रहा आवागमन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kannauj: अग्निपथ के विरोध में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर डाले ईंट-पत्थर, आधा घंटे प्रभावित रहा आवागमन
Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
शिखा पांडेय
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कन्नौज
Published by: शिखा पांडेय
Updated Fri, 17 Jun 2022 12:15 AM IST
सार
यूपी के कन्नौज जिले में शरारती तत्वों ने एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस ने शरारतीतत्वों की तलाश शुरू की है।
विज्ञापन
एक्सप्रेस-वे पर पड़े ईंट-पत्थर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कन्नौज जिले के तालग्राम में सेना भर्ती के लिए सरकार की ओर से घोषित की गई अग्निपथ योजना का जिले में भी विरोध हुआ। शरारती तत्वों ने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर ईंट-पत्थर डालकर जाम लगाने का प्रयास किया। आधे घंटे यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। जानकारी मिलते ही यूपीडा ने तत्काल ईंट-पत्थर हटवाएं।
विज्ञापन
पुलिस ने शरारती तत्वों की तलाश शुरू की है। गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे तालग्राम थानेकी सीमा पर भवनियापुर गांव के सामने आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर लखनऊ जाने वाले लेन पर शरारती तत्वों ने ईंट-पत्थर डाल दिए। इससे कई चालकों ने वाहन रोक दिए। सूचना पर यूपीडा के अधिकारी और 112 डायल की टीम पहुंची।
विज्ञापन
यूपीडा की टीम ने लेन पर पड़े ईंट-पत्थरों को हटवाकर यातायात व्यवस्था बहाल की। एसपी प्रशांत वर्मा ने बताया कि उन्हें एक्सप्रेसवे पर ईंट-पत्थर पड़े होने की जानकारी नहीं मिली है। आगरा, फिरोजाबाद और इटावा पुलिस से संपर्क कर जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन