फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Opposed CAA by flying kites in Haleem College

हलीम कालेज में पतंग उड़ा कर सीएए का विरोध किया, सीएए वापस लेने के लिए पीएम माेदी को भेजे पोस्टकार्ड

Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 20 Jan 2020 12:34 AM IST
विज्ञापन
Opposed CAA by flying kites in Haleem College
दिल्ली की तर्ज पर कानपुर में सीएए का विरोध - फोटो : अमर उजाला
लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति के बैनर तले रविवार को हलीम इंटर कालेज ग्राउंड पर लोगों ने पतंग उड़ाकर सीएए का विरोध किया। काले रंग की पतंगों पर सीएए, एनआरसी, एनपीआर लिखकर लोगों ने पतंगे उड़ाईं और हवा में छोड़ दीं। पतंगें उड़ाने में महिलाएं भी पीछे नहीं रहीं।
विज्ञापन


इस मौके पर आंदोलन समिति के सदस्यों ने लोगों को सीएए, एनआरसी, एनपीआर के संबंध में बताया और इन्हें संविधान विरोधी करार दिया। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने इस मौके पर स्टाल लगाकर सीएए के खिलाफ पोस्टकार्ड अभियान चलाया। पोस्टकार्ड प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजे जाएंगे।
विज्ञापन


हलीम इंटर कालेज ग्राउंड पर दोपहर 12 बजे से लोगों ने सीएए के विरोध में पतंग उड़ाईं। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिलाएं भी मौजूद रहीं। राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने यहां लोगों से सीएए के खिलाफ हस्ताक्षर करवाए। इसके साथ ही पोस्टकार्ड दिए। लोग पोस्टकार्ड भेजकर प्रधानमंत्री से सीएए वापस लिए जाने की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान लोकतंत्र बचाओ आंदोलन समिति के सदस्यों से पुलिस ने घोषणा पत्र भरवाए। इस दौरान वेलफेयर पार्टी आफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कासिम रसूल इलियास ने भी लोगों को संबोधित किया। कार्यक्रम के दौरान विष्णु शर्मा, अधिवक्ता नजमुस्साकिब नजम, कुलदीप सक्सेना, मोहम्मद सुलेमान, डॉ. नफीस अख्तर, कुलवंत सिंह गिल, आदिल फलाही आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed