फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation sindoor Sophia Qureshi is connected to Bundelkhand cousin said destroy Pakistan

Sophia Qureshi: बुंदेलखंड से जुड़ा है सोफिया कुरैशी का नाता, मौसेरा भाई बोला- पाकिस्तान को मिट्टी में मिला दो

Fri, 09 May 2025 03:29 PM IST
हिमांशु अवस्थी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हमीरपुर Published by: हिमांशु अवस्थी Updated Fri, 09 May 2025 03:29 PM IST
सार

Hamirpur News: सोफिया की मौसा ने कहा कि सोफिया पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थी। उनके पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे। इसलिए उसकी ललक बचपन से ही फौज में जाने की थी। 

विज्ञापन
Operation sindoor Sophia Qureshi is connected to Bundelkhand cousin said destroy Pakistan
सोफिया की मौसी और अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

ऑपरेशन सिंदूर को लेकर दुनिया भर में चर्चा में आने वाली भारतीय सेना की कर्नल सोफिया कुरैशी का बुंदेलखंड से गहरा नाता है। जनपद हमीरपुर में उनकी मौसी रहती हैं। मौसी और मौसेरे भाई टेलीविजन पर छायी सोफिया कुरैशी को देखकर गदगद हैं।

विज्ञापन

सोफिया के मौसरे भाई अशरफ का कहना है कि पाकिस्तान को मिट्टी में मिला देना चाहिए, ताकि दोबारा वह ऐसी हिमाकत न कर सके। आतंकियों को निर्दोषों को मारने की कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। शहर के किंगरोड में जन्नतुन खातून (85) के बेटे मोहम्मद अशरफ की कपड़े की दुकान है।

विज्ञापन

दोनों को अपनी गोद में खिलाया है
इसी मकान की ऊपरी मंजिल में सोफिया की खाला (मौसी) जन्नतुन अपने बेटे व बहू रहनुमा शेख के साथ रहती हैं। वह बताती हैं कि सोफिया की मां हलीमा उससे काफी छोटी है। बहन हलीमा के जुड़वां बेटियां हुई थीं। एक का नाम सोफिया और दूसरी का नाम सायना रखा। दोनों को उन्होंने अपनी गोद में खिलाया है।

पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे
कहा कि सोफिया पढ़ने-लिखने में बहुत होशियार थी। उनके पिता ताज मोहम्मद भी सेना में थे। इसलिए उसकी ललक बचपन से ही फौज में जाने की थी।  जन्नतुन खातून  का दावा है कि अपनी गोद में खेली  कर्नल सोफिया कुरैशी को ऑपेरशन सिंदूर की ब्रीफिंग करते देख भावुक हो गईं। उन्होंने कहा कि बार-बार एयर स्ट्राइक से अच्छा है कि एक ही बार में पाकिस्तान को मिटा दिया जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed