फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation Sindoor Cup Match between MP and Army team today live telecast in 36 countries

ऑपरेशन सिंदूर कप: सांसद और सेना की टीम के बीच मुकाबला आज, 36 देशों में होगा लाइव प्रसारण, पढ़ें डिटेल

Sun, 29 Jun 2025 10:45 AM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Sun, 29 Jun 2025 10:45 AM IST
सार

Kanpur News: ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य व पराक्रम को समर्पित सिंदूर कप क्रिकेट मैच ग्रीनपार्क में सांसद और सेना इलेवन के बीच आज खेला जाएगा।

विज्ञापन
Operation Sindoor Cup Match between MP and Army team today live telecast in 36 countries
ग्रीनपार्क में ऑपरेशन सिंदूर कप की ट्रॉफी लांच करते सांसद रमेश अवस्थी व अन्य - फोटो : amar ujala

विस्तार

आतंकवाद के खिलाफ सेना के पराक्रम और शौर्य को समर्पित सिंदूर कप क्रिकेट मैच रविवार को सिविल लाइंस स्थित ग्रीनपार्क स्टेडियम में खेला जाएगा। सांसद इलेवन और सेना इलेवन के बीच मैच शाम साढ़े छह बजे से होगा।इसका लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स चैनल के माध्यम से 36 देशों में होगा।

विज्ञापन

ये जानकारी शनिवार को ग्रीनपार्क स्टेडियम में हुई प्रेसवार्ता में सांसद रमेश अवस्थी, पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार और ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन ने दी। उन्होंने ट्रॉफी का अनावरण भी किया। प्रेसवार्ता के दौरान सांसद रमेश अवस्थी ने बताया कि यह मैच उन जवानों को सलामी है, जो हर पल हमारी रक्षा के लिए तत्पर रहते हैं।
विज्ञापन

चार बजे से होंगे रंगारंग कार्यक्रम
स्टेडियम में हजार दर्शकों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मैच से पहले चार बजे रंगारंग कार्यक्रम होंगे। समारोह की शुरुआत मशहूर गायिका स्वाति मिश्रा के गीत राम आएंगे तो अंगना सजाऊंगी...से होगी। फिर कवयित्री कविता तिवारी, कवि गौरव चौहान और प्रसिद्ध भजन गायक कन्हैया मित्तल अपनी प्रस्तुति देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

शाम 6.15 बजे मैच का टॉस और 6.30 बजे मैच प्रारंभ होगा
पहली पारी के बाद भारतीय सेना का मशहूर बैंड देशभक्ति से ओतप्रोत गीत-संगीत की प्रस्तुति देगा। वहीं शाम 6.15 बजे मैच का टॉस और 6.30 बजे मैच प्रारंभ होगा। सांसद एकादश की कप्तानी मनोज तिवारी और सेना एकादश की कप्तानी ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन निभाएंगे। स्टेडियम में महिलाओं के लिए प्लेयर्स पवेलियन की सबसे ऊपरी दीर्घा आरक्षित की गई है।

नहीं आएंगे पठान, तो बुलेट कैचर के रूप में सुनील निभाएंगे अहम भूमिका
सांसद ने कहा कि टीएमसी सांसद व पूर्व भारतीय क्रिकेटर यूसुफ पठान को भी टीम में शामिल किया था, लेकिन अबुधाबी में किसी कार्यक्रम में व्यस्त होने के कारण वह नहीं आएंगे। सेना एकादश की टीम से मेजर जनरल सुनील सरन भी खेलेंगे। सुनील सरन मुंबई आतंकी हमले सहित सेना के कई अहम ऑपरेशन में हिस्सा ले चुके हैं। आतंकियों से मोर्चा लेने के दौरान उन्हें गोली भी लग चुकी है। इसी के चलते उन्हें बुलेट कैचर की उपाधि मिली है। प्रेसवार्ता में क्षेत्रीय क्रीड़ाधिकारी भानू प्रसाद, उपक्रीड़ाधिकारी अमित पाल, स्टेनली ब्राउन सहित पुलिस व सेना के अधिकारी शामिल रहे।

सेना एकादश की संभावित टीम
ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन, ब्रिगेड कमांडर, कानपुर
ब्रिगेडियर नवाब खान, डिप्टी जीओसी, प्रयागराज
कर्नल सुनील नांदल, कमांडिंग ऑफिसर, 8वीं बटालियन द राजपूताना राइफल्स, कानपुर
नवनीत सहगल, अध्यक्ष, प्रसार भारती
अखिल कुमार, पुलिस आयुक्त, कानपुर
अभिषेक कुमार, संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी, छावनी बोर्ड, कानपुर
सुधीर कुमार, नगर आयुक्त, कानपुर
आशुतोष कुमार, मुख्य परिवहन प्रबंधक, कानपुर
कासिम अबीदी, डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (अपराध), कानपुर
राजेश के. सिंह, अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट (शहर), कानपुर
गौरांग राठी, जिला मजिस्ट्रेट, उन्नाव
मनीष निगम, अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर ऑफ पुलिस (अपराध), कानपुर
सैमुअल पॉल, प्रबंध निदेशक, केस्को

सांसद एकादश की संभावित टीम
मनोज तिवारी, सांसद, उत्तर पूर्वी दिल्ली
रमेश अवस्थी, सांसद, कानपुर
विजय दुबे, सांसद, कुशीनगर
देवेश शाक्य, सांसद, एटा
डॉ. प्रशांत वाई. पडोले, सांसद, भंडारा गोंदिया
मनोज राजोरिया, पूर्व सांसद, करौली-धौलपुर
सुब्रत पाठक, पूर्व सांसद, कन्नौज
सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री, अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत
दानिश अंसारी, राज्यमंत्री, अल्पसंख्यक कल्याण
पीएन पाठक, विधायक, कुशीनगर
अभिजीत सिंह सांगा, विधायक, बिठूर, कानपुर
पुनीत शर्मा, एमसीडी अध्यक्ष
निशिकांत दुबे, सांसद, गोड्डा, झारखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed