फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Operation Sindoor Cricket Cup: Minister of State for Defence inaugurated the match by releasing balloons

ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप: रक्षा राज्यमंत्री ने गुब्बारे उड़ाकर मैच का किया शुभारंभ

Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: शिखा पांडेय Updated Sun, 29 Jun 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
Operation Sindoor Cricket Cup: Minister of State for Defence inaugurated the match by releasing balloons
ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप - फोटो : अमर उजाला
ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप का शुभारंभ रिमझिम बारिश के बीच गुब्बारे उड़ाकर रक्षा राज्यमंत्री संजय सेठ ने किया। इस दौरान सभी सांसद, विधायक, पुलिस अधिकारी और सेना के अधिकारी मौजूद रहे। मौके पर भारत माता के जयकारे भी गूंजे।
विज्ञापन


गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले सैनिकों के परिजनों को किया सम्मानित
देश सेवा करके गैलेंट्री अवार्ड पाने वाले सैनिकों के परिजनों को ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप के दौरान सम्मानित किया गया। शहीद सलमान खान के बेटे मुस्ताक अहमद खान को, शहीद धर्मेंद्र सिंह की पत्नी सुनीता सिंह को, शहीद अभिषेक सिंह की पत्नी इंदुमाला को, शहीद महेंद्र कुमार की पत्नी सीमा देवी को, शहीद अरुण प्रताप सिंह की पत्नी भावना सिंह को, शहीद रमेश चंद्रा की पत्नी सुनीता देवी को सम्मानित किया गया। इसके अलावा वर्तमान में देश की सेवा करने वाले मेजर जनरल सुनील सिरोन, ब्रिगेडियर शब्बरुल हसन, ले. कर्नल गौतम कुमार, मेजर प्रवीन यादव, मेजर गोविंद सिंह, सूबेदार मेजर आरबी शर्मा और ब्रिगेडियर पासबुला, जेडब्लूओ अमर वाजपेयी, मेजर योगेंद्र सिंह कटियार को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

 

Operation Sindoor Cricket Cup: Minister of State for Defence inaugurated the match by releasing balloons
शुभम के परिजनों से मिले मनोज तिवारी - फोटो : अमर उजाला
शुभम के परिजनों से मिलकर जताई संवेदना
सांसद मनोज तिवारी ने आतंकवादी हमले में जान गंवाने वाले शुभम द्विवेदी के पिता संजय द्विवेदी, पत्नी ऐशान्या, चाचा मनोज कुमार द्विवेदी, बहन आरती और अन्य परिजनों से रविवार को ग्रीनपार्क में मुलाकात की और संवेदना व्यक्त की। उन्होंने कहा कि शुभम को वह शहीद मानते हैं और उनका सौभाग्य है कि आज उनके परिवार के साथ हैं। इसके बाद शुभम के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कविता तिवारी ने शुभम के सम्मान में काव्य पाठ किया।

 

Operation Sindoor Cricket Cup: Minister of State for Defence inaugurated the match by releasing balloons
ऑपरेशन सिंदूर क्रिकेट कप - फोटो : अमर उजाला
रंगरूटों ने बढ़ाया उत्साह, लगाया भारत माता का जयघोष
ग्रीनपार्क में हुए मैच के दौरान ओल्ड पवेलियन में बैठे 1200 रंगरूटों ने दर्शकों और दोनों टीमों में उत्साह भरा। रंगरूटों ने भारत माता की जय का घोष किया तो स्टेडियम गूंज उठा। इसके बाद स्टेडियम में बैठे दर्शक भी जयघोष करने लगे।

 
विज्ञापन

Operation Sindoor Cricket Cup: Minister of State for Defence inaugurated the match by releasing balloons
सेना के बैंड ने दर्शकों का उत्साहवर्धन किया - फोटो : अमर उजाला
आर्मी बैंड ने बांधा समां
बारिश के चलते मैच तय समय से देरी से शुरु हुआ। इस दौरान सेना के बैंड ने दर्शकों का उत्साहवर्धन किया। सेना के बैंड ने पूरे मैदान पर कदमताल करते हुए देशभक्ति की धुन निकालकर सभी का मनोरंजन किया। बैंड ने झंडा ऊंचा रहे हमारा... और मेरे देश मेरी शान है तू... आदि धुन बजाई।

सेना एकादश ने बारिश में खेला फुटबाॅल
शाम से बारिश होने के कारण मैच अपने तय समय पर नहीं शुरू हो पाया। इस पर सेना एकादश की टीम ने बारिश में फुटबाल खेलकर खूब अभ्यास किया। पुलिस कमिश्नर अखिल कुमार के नेतृत्व में पवेलियन एंड पर टीम के अधिकतर खिलाड़ियों ने फुटबाॅल खेला। इस दौरान सीडीओ दीक्षा जैन ने पुरुष साथियों को जमकर टक्कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed