{"_id":"680fe16ceb9173ca9706f472","slug":"operation-of-vehicle-washing-centers-banned-for-two-months-kanpur-news-c-12-1-knp1063-1091954-2025-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: वाहन धुलाई सेंटरों के संचालन पर दो महीने तक रोक, आज से बंद करने के लिए शुरू होगा अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: वाहन धुलाई सेंटरों के संचालन पर दो महीने तक रोक, आज से बंद करने के लिए शुरू होगा अभियान
विज्ञापन
कानपुर। गर्मियों में पानी के अंधाधुंध जल दोहन को रोकने के लिए सोमवार को वाहन धुलाई सेंटरों (सर्विस सेंटरों) के संचालन पर रोक लगा दी गई। रोक दो महीने रहेगी।
महापौर की अध्यक्षता में देर शाम हुई बैठक में फैसला लिया गया कि 29 अप्रैल से जलकल विभाग और भूगर्भ जल विभाग की संयुक्त टीमें जोनवार सर्विस सेंटर बंद कराएंगी। अभियान का विरोध, बवाल, सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी।
नगर निगम मुख्यालय में हुई बैठक में जलकल विभाग के महाप्रबंधक आनंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि उनके विभाग में 202 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं। पानी के व्यावसायिक उपयोग के लिए भूगर्भ जल विभाग से अनुमति लेनी पड़ती है। महापौर ने पंजीकृत धुलाई सेंटरों को दो माह के लिए बंद कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
कहा कि सड़क से बोरिंग भी हटाएं। कुछ लोग जलापूर्ति विभाग की पाइपलाइनों में बड़ी मोटर लगाकर पानी बेच रहे हैं। भूगर्भ जल विभाग के सहायक अभियंता अविरल कुमार सिंह ने बताया कि भूगर्भ जल विभाग में 103 वाहन धुलाई सेंटर पंजीकृत हैं, जो बड़ी कंपनियों के हैं।
ये सेंटर पानी रीसाइकिल भी करते हैं। महापौर ने अवैध बोरिंग पर कार्रवाई के लिए भूगर्भ जल विभाग को सहयोग करने के निर्देश दिए। बैठक में अपर नगर आयुक्त संतोष कुमार यादव, नगर निगम व जलकल विभाग के विभिन्न जोनों के अधिशासी अभियंता शामिल रहे।