फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only two gynecologists in 13 hospitals

13 अस्पतालों में सिर्फ दो स्त्रीरोग विशेषज्ञ

Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 May 2021 12:58 AM IST
विज्ञापन
Only two gynecologists in 13 hospitals
कानपुर देहात। मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन प्रशासन की ओर से जहां संस्थागत प्रसव को बढ़ावा देने पर जोर रहता है वहीं जिले के ग्रामीण इलाकों में स्थित सरकारी चिकित्सालयों में चिकित्सकों का कमी बनी हुई है।
विज्ञापन

हालत यह हैं कि जिले की 10 सीएचसी व तीन ब्लॉक पीएचसी में सिर्फ दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। 11 चिकित्सालयों में स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं हैं। इससे इन सीएचसी व पीएचसी में प्रसव स्टाफ नर्स व दाई के भरोसा हो रहा है। कई दफा प्रसव के दौरान हालत बिगड़ने के बाद प्रसूता को जिला महिला अस्पताल रेफर कर दिया जाता है।
विज्ञापन

मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के लिए शासन व जिला प्रशासन महिलाओं को सरकारी अस्पताल में प्रसव कराने की सलाह देता है। दावा किया जाता है कि सरकारी अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की देखरेख में प्रसव कराया जाएगा। वहीं जिले में हालात खराब हैं। पुखरायां, झींझक सीएचसी में ही स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रसूलाबाद में तैनात स्त्री रोग विशेषज्ञ का कांट्रेक्ट खत्म होने के बाद यहां भी दोबारा चिकित्सक की तैनाती नहीं हो सकी। इससे जिले की 10 सीएचसी व तीन ब्लॉक पीएचसी में सिर्फ दो स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। वहीं 11 चिकित्सालयों में स्टाफ नर्स व दाई के भरोसे प्रसव कराया जा रहा है। कई बार क्षेत्र के लोगों ने नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में स्त्री रोग विशेषज्ञ की नियुक्ति किए जाने की मांग की, लेकिन जिले में डॉक्टरों की कमी के चलते उनकी तैनाती नहीं हो सकी।
प्रशिक्षण के बाद महिला डॉक्टर का तबादला
कानपुर देहात। जिले में मैटरनिटी विंग चालू करने से पहले महिला डॉक्टर को प्रशिक्षण दिया गया। इसके बाद मैटरनिटी विंग में तैनात होने से पहले महिला डॉक्टर ने कानपुर नगर में स्थानांतरण करा लिया। इसके बाद समस्या जस की तस बनी हुई है।
21 महिला डॉक्टर, पर नहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ
कानपुर देहात। जिले की दस सीएचसी व तीन ब्लॉक पीएचसी में करीब 82 डॉक्टरों की तैनाती है। इसमें 21 महिला डॉक्टर भी हैं, पर कोई भी स्त्री रोग विशेषज्ञ नहीं है। इन 21 महिला डॉक्टरों की अलग-अलग अस्पतालों में तैनाती न होकर चार से छह चिकित्सालयों में ड्यूटी लगी है। इससे समस्या और भी बढ़ जाती है। एक समस्या यह भी है कि महिला डॉक्टर रात में नहीं रुकना चाहती है। अधिकांश अस्पतालों में महिला डॉक्टर रात में ड्यूटी नहीं करती हैं।

प्रसव कम, स्त्री रोग विशेषज्ञ ज्यादा
कानपुर देहात। अकबरपुर के मैटरनिटी विंग में सामान्य दिनों की बात की जाए तो रोजाना दस से 11 प्रसव होते हैं। कोरोना कॉल में फिलहाल पांच से छह प्रसव हो रहे हैं, जबकि अस्पताल में सात स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती है। वहीं यहां कुल 13 चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई है।
स्त्री रोग विशेषज्ञ की जिले में कमी है। कई बार शासन को पत्र लिखा जा चुका है, साथ ही विभाग के अधिकारियों को भी अवगत कराया जा चुका है।
- डॉ. एपी वर्मा, डिप्टी सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed