फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only two constables could open and load the rifle.

सिर्फ दो आरक्षी राइफल खोलकर लोड कर सके

Fri, 18 Jun 2021 01:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jun 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Only two constables could open and load the rifle.
मूसानगर। एएसपी ने गुरुवार को मूसानगर थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। इस दौरान थाना परिसर में साफ सफाई, आरक्षी आवास, महिला हेल्प डेस्क, कार्यालय आदि को देखा। आरक्षियों से राइफल खुलवाकर देखी, जिसमें दो आरक्षी ही उसे खोलकर लोड कर सके।
विज्ञापन

अपर पुलिस अधीक्षक ने गुरुवार की शाम थाने का वार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने अपराध, त्योहार, महिला अपराध रजिस्टार देखे। अराजक तत्वों और अपराधियों पर निगरानी बढ़ाने के लिए थानाध्यक्ष के निर्देश दिया। वहीं थाना परिसर में छह महीने पुराने खड़े वाहनों को देखकर नाराजगी जताते हुए तत्काल कार्रवाई करके नीलाम कराने के लिए निर्देशित किया।
विज्ञापन

महिला हेल्प डेस्क में निस्तारित व लंबित मामलों के संबंध में जानकारी ली। वहीं आठ आरक्षियों को राइफल खोलकर लोड करने को कहा, जिस पर केवल दो आरक्षी धीरज कुमार और आकाश ही उसे खोलकर लोड कर सके। इस पर अपर पुलिस अधीक्षक ने दोनों को दो-दो सौ रुपये पुरस्कार देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना परिसर की टूटी बाउंड्री की मरम्मत कराए जाने को कहा। स्थानीय लोगों से भी बात की। मूसानगर के छोटे खां ने छिपहठी मुहाल में सार्वजनिक कुएं में हो रहे कब्जे की लिखित शिकायत की। जिसकी जांच कर तत्काल अवैध निर्माण को रोकने को कहा। इस दौरान एसआई केपी राजन, सुरेंद्र सिंह परिहार समेत समस्त स्टाफ मौजूद रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed