फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only three questions from Biology appeared in the Science exam.

Kanpur News: विज्ञान की परीक्षा में आए जीव विज्ञान सिर्फ के तीन सवाल

Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 02:31 AM IST
विज्ञापन
Only three questions from Biology appeared in the Science exam.
परीक्षा देकर निकलते अभ्य​र्थी। - फोटो : संवाद
कानपुर। एलटी ग्रेड सहायक अध्यापक भर्ती की प्रारंभिक परीक्षा में प्रश्नपत्र पैटर्न को लेकर अभ्यर्थियों में नाराजगी दिखी। विज्ञान के परीक्षा में जीव विज्ञान के मात्र तीन सवाल आने पर अभ्यर्थी परेशान हो गए। उनका कहना है कि जीव विज्ञान विषय के लिए अलग रिक्तियां घोषित होने के बावजूद ऐसे प्रश्न पैटर्न से जीव विज्ञान विषय की समझ और योग्यता का सही मूल्यांकन संभव नहीं हो पाएगा। परीक्षार्थियों का कहना है कि हर बार ज्यादा सवाल आते थे।
विज्ञापन

रविवार को उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की ओर से शहर के 41 केंद्रों पर परीक्षा आयोजित की गई। सुबह की पाली में 15,436 अभ्यर्थियों में से 7,074 उपस्थित हुए। शाम पांच बजे समाप्त हुई दूसरी पाली में 3,633 में से 2,306 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में विज्ञान तथा शाम की पाली में संस्कृत विषय की परीक्षा कराई गई। पहली पाली में सुबह नौ बजे राजकीय इंटर कॉलेज चुन्नीगंज, कस्तूरबा गांधी गर्ल्स इंटर कॉलेज, श्री कैलाशनाथ बालिका इंटर कॉलेज, बीएनएसडी इंटर कॉलेज समेत 36 केंद्रों पर परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 150 प्रश्न पूछे गए। अभ्यर्थियों ने परीक्षा प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि यह पैटर्न काफी खराब रहा। तीन सवालों से किसी कि प्रतिभा का आकलन नहीं किया जा सकता। साथ ही चयन के बाद भौतिक और रसायन के विशेषज्ञों द्वारा जीव विज्ञान पढ़ाने की स्थिति शिक्षा की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिह्न लगाएगी। वहीं अभ्यर्थियों को केंद्र में केवल प्रवेश पत्र और पेन ले जाने की अनुमति दी गई। कानों की बालियां, टॉप्स, पायल, जूते, बेल्ट पर्स बाहर रखवा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed