फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Only three chemists have Temiflu

लाइसेंस नौ के पास, टेमीफ्लू तीन के पास

Sun, 08 Feb 2015 03:30 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर
ब्यूरो, अमर उजाला कानपुर Updated Sun, 08 Feb 2015 03:30 AM IST
विज्ञापन
Only three chemists have Temiflu
शहर के नौ फुटकर दवा विक्रेताओं के पास ही टेमीफ्लू बेचने का लाइसेंस है। लेकिन तीन मेडिकल स्टोर के पास ही टेमीफ्लू की मेडिसिन उपलब्ध है। सभी मेडिकल स्टोर्स स्वाइनफ्लू की दवा टेमीफ्लू नहीं बेच सकते।
विज्ञापन


टेमीफ्लू (ओसेल्टामीविर कैप्सूल) शेड्यूल एक्स की श्रेणी में आता है। शेड्यूल एक्स की दवा बेचने के लिए ड्रग लाइसेंस के अलावा एक और लाइसेंस लेना पड़ता है। छह थोक विक्रेताओं के पास भी इसका लाइसेंस हैं।
विज्ञापन


ड्रग इंस्पेक्टर मनोज कुमार ने कहा कि शेड्यूल एक्स का लाइसेंस लेने वाले दवा विक्रेताओं से कहा गया है कि वह टेमीफ्लू की उपलब्धता बनाए रखें। स्वाइनफ्लू की पुष्टि के बाद टेमीफ्लू दवा दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकारी सप्लाई में यह दवा मालीक्यूल के नाम ओसेल्टामीविर पर मिलती है। दवा की दुकानों पर इसे टेमीफ्लू नाम से बेचा जाता है। इस दवा की बिक्री सिर्फ डॉक्टर के पर्चे पर ही होती है।

साथ ही डॉक्टर के पर्चे की फोटोकॉपी रखकर रिकॉर्ड भी मेंटेन करना पड़ता है। दवा कभी - कभार ही बिकने के कारण फुटकर दवा विक्रेता इसे रखना नहीं चाहते हैं।

एडीएम सिटी अविनाश सिंह ने बताया कि शक्ति मेडिकल, नवीन मेडिकल और पापुलर मेडिकल स्टोर्स पर टेमीफ्लू की दवा उपलब्ध है।

पॉश इलाके में स्वाइन फ्लू के लक्षण वाली महिला की मौत

स्वाइन फ्लू जैसे लक्षण वाली तिलकनगर निवासी ऊषा चंद्रा ने शुक्रवार देर शाम एक निजी अस्पताल में दम तोड़ दिया। ऊषा चंद्रा का थ्रोट कल्चर का सैंपल केजीएमयू लखनऊ भेजा गया था।

हालांकि रिपोर्ट निगेटिव आई लेकिन रिपोर्ट आने के दूसरे दिन उनकी मौत हो गई। पहले डॉक्टरों ने महिला को स्वाइन फ्लू पीड़ित बताया लेकिन रिपोर्ट आने के बाद उन्हें सीवियर निमोनिया से पीड़ित बताया।


स्वाइन फ्लू और सीवियर निमोनिया के लक्षण तकरीबन समान होने के कारण डॉक्टर भी कन्फ्यूज हो गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि रिपोर्ट निगेटिव आने से स्वाइन फ्लू की शंका खत्म हो गई है। उन्होंने कहा कि ऊषा चंद्रा का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed