{"_id":"6a4d62aeb4b1e198740bbf0c","slug":"only-20-farmers-could-get-fertilizer-throughout-the-day-the-rest-returned-empty-handed-kanpur-news-c-220-1-sknp1003-145414-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: दिनभर में 20 किसानों को मिल पाई खाद, बाकी बैरंग लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: दिनभर में 20 किसानों को मिल पाई खाद, बाकी बैरंग लौटे
Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, कानपुर
Updated Wed, 08 Jul 2026 02:03 AM IST
विज्ञापन
रूरा। नगर की साधन सहकारी समिति में मंगलवार को खाद वितरण की जानकारी पर काफी संख्या में किसान जा पहुंचे। दोपहर 12 बजे से शुरू हुए वितरण के दौरान मात्र 20 किसानों को खाद मिल सकी। वहीं, घंटों लाइन लगाने के बाद कई किसान मायूस होकर लौट गए। व्यवस्था को लेकर कुछ किसानों ने नाराजगी भी जाहिर की।
समिति में खाद लेने के लिए पहुंचे स्टेशन वार्ड निवासी किसान बऊआ दीक्षित, गेदामऊ गांव निवासी रमेश सिंह व हसनापुर निवासी किसान संजय यादव ने बताया कि दिनभर इंतजार के बावजूद भी उनको खाद नहीं मिली। समिति के द्वारा सदस्यों को पहले खाद दी जा रही है। पिछले दो दिनों से खाद के लिए समिति के चक्कर लगा रहे हैं। पहले दिन सोमवार को सचिव का अंगूठा मशीन में मैप न होने के कारण वितरण रुका रहा जबकि दूसरे दिन मंगलवार को करीब 12 बजे वितरण का कार्य शुरू हुआ। देर शाम तक नंबर नहीं लग पाया। इसलिए बैरंग खाली हाथ ही वापस जाना पड़ा।
किसानों ने बताया कि धान की रोपाई शुरू हो गई है। इस समय खाद की आवश्यकता है। यदि समय से खाद नहीं मिली तो किसानों की धान रोपाई लेट होगी और फसल भी प्रभावित होगी। वहीं, गहलौं गांव की समिति में स्टॉक होने के बाद भी वितरण नहीं हो पा रहा है। किसान मजबूर होकर प्राइवेट दुकानों से महंगी दामों में खाद खरीद रहे हैं। सचिव पंकज शुक्ला ने बताया कि बुधवार को खाद का वितरण किया जाएगा। उन्होंने अभी हाल में समिति ज्वाइन की है। रूरा समिति के सचिव राघवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि अंगूठा लगाने के बाद 20 किसानों को करीब 50 बोरी खाद वितरित की गई है। सर्वर धीमा होने के कारण समस्या हो रही है। सभी किसानों को खाद उपलब्ध कराई जाएगी।