{"_id":"688a7ed525aeaff7e10e3166","slug":"online-sports-knowledge-examination-in-memory-of-chetan-chauhan-on-14-september-kanpur-news-c-362-1-ka11003-128122-2025-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur News: चेतन चौहान की स्मृति में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 सितंबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur News: चेतन चौहान की स्मृति में ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 सितंबर को
विज्ञापन
कानपुर। पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर व क्रीड़ा भारती के पूर्व अध्यक्ष स्व. चेतन चौहान की स्मृति में इस वर्ष ऑनलाइन क्रीड़ा ज्ञान परीक्षा 14 सितंबर को कराई जाएगी। क्रीड़ा भारती के तत्वावधान में होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा।
इसमें प्रतिभाग करने के लिए kreedabhartikgp.org में लॉग इन कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं जो वर्तमान में शुरू हो चुके हैं। इसके लिए 20 रुपये शुल्क भी ऑनलाइन जमा करना होगा। यह जानकारी संस्था के सचिव आशुतोष सत्यम झा ने दी।
उन्होंने बताया कि परीक्षा में 50 प्रश्न पूछे जाएंगे। राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम स्थान पाने पर एक लाख रुपये, द्वितीय स्थान पर दो लोगों को पचास-पचास हजार, तृतीय स्थान पर छह लोगों को 25-25 हजार और चतुर्थ पुरस्कार के रूप में प्रत्येक क्षेत्र के विजेता को 11000 की राशि चैतन्य कश्यप फाउंडेशन की ओर से दी जाएगी।
विज्ञापन
प्रत्येक प्रतिभागी को ऑनलाइन प्रमाण पत्र दिया जाएगा। प्रतिभाग के लिए न्यूनतम आयु 12 और अधिकतम 25 वर्ष है। शहर में पहले भी प्रतियोगिता में बड़ी संख्या में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थी हिस्सा ले चुके हैं।
इस वर्ष भी लिंक के माध्यम से विद्यालय या महाविद्यालय पंजीकरण कराकर विद्यार्थियों को प्रतियोगिता में शामिल कर सकते हैं। शहर में परीक्षा के लिए सौरभ श्रीवास्तव को महानगर संयोजक बनाया गया है। अधिक जानकारी के लिए इच्छुक विद्यार्थी उनसे फोन नंबर 9838582955 पर संपर्क कर सकते हैं।
परीक्षा की रूपरेखा
परीक्षा - 14 सितंबर
परिणाम - 15 सितंबर
परीक्षा का समय - 25 मिनट
परीक्षा का माध्यम - कंप्यूटर, मोबाइल, लैपटॉप, टैबलेट