फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Online application required for passport

पासपोर्ट के लिए सबको ऑनलाइन आवेदन जरूरी, भारत सरकार ने जारी की नई गाइड लाइन

Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर
राहुल शुक्ला, अमर उजाला, कानपुर Updated Tue, 07 Aug 2018 12:05 AM IST
सार

- अभी तक चार वर्ष से कम और 60 वर्ष से अधिक आयु के आवेदकों को थी छूट

विज्ञापन
Online application required for passport
डेमो पिक

विस्तार

पासपोर्ट बनवाने के लिए अब सभी आयु वर्ग के आवेदकों को ऑनलाइन आवेदन करना होगा। इसके बाद मूल दस्तावेज लेकर पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाना होगा। यह नई गाइड लाइन भारत सरकार की ओर से जारी की गई है।
विज्ञापन


बताते चलें कि अभी तक चार साल से कम आयु के बच्चों तथा 60 साल से अधिक आयु के लोगों को ऑनलाइन आवेदन नहीं करना पड़ता था। पासपोर्ट सेवा केंद्र में जाने पर उन्हें सबसे पहले एक टोकन जारी कर दिया जाता है लेकिन अब यह सेवा समाप्त कर दी गई है। शेष आयु वर्ग के आवेदकों को सबसे पहले ऑनलाइन आवेदन ही करना पड़ता था।
विज्ञापन


क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि नई गाइड लाइन जारी कर दी गई है। पहले चार साल के बच्चे का पासपोर्ट बनवाने के लिए माता-पिता का पासपोर्ट और बच्चे के साथ उनकी फोटो लगती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

Online application required for passport
डेमो पिक
इसके बाद एक सप्ताह में पासपोर्ट घर पहुंच जाता था पर अब ऑनलाइन आवेदन करना होगा। बाकी सब पहले की तरह ही होगा। वहीं, 60 साल से अधिक आयु वालों को ऑनलाइन आवेदन करने के बाद मूल दस्तावेजों के साथ पासपोर्ट ऑफिस आना होगा।

साधारण पासपोर्ट के आवेदन की फीस 1500 रुपये व तत्काल की फीस 3500 रुपये है। कोको कोला चौराहा स्थित विशाल मेगा माल में खुले पासपोर्ट ऑफिस में भी आकर आवेदन किया जा सकता है। यहां कानपुर के अलावा करीब 20 जिलों के लोग आते हैं। ऑफिस में प्रतिदिन 600 आवेदन स्वीकार किए जाते हैं।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन
passportindia.gov.in पर जाकर आप आवेदन कर सकते हैं। फार्म भरने के साथ-साथ आधार कार्ड, वोटर आईडी और पैन कार्ड की स्कैन कॉपी भी लगाएं। नगर निगम का बर्थ सर्टिफिकेट और हाईस्कूल के सर्टिफिकेट की स्कैन कॉपी नहीं लगानी पड़ेगी। तारीख मिलने पर मूल दस्तावेज के साथ पासपोर्ट ऑफिस जाना होगा।
 

Online application required for passport
डेमो पिक
पासपोर्ट मेला आज
क्षेत्रीय पासपोर्ट अधिकारी पीयूष वर्मा ने बताया कि चार अगस्त को पासपोर्ट मेला पासपोर्ट सेवा केंद्र, कानपुर में लगेगा। इसमें सुबह नौ से शाम चार बजे तक आवेदन लिए जाएंगे। इस दिन 350 ऑनलाइन आवेदन करने वालों को समय दिया गया है।

यदि आपको पासपोर्ट बनवाना है तो आप ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसमें केवल नवीनीकरण के लिए आवेदन स्वीकार किए जाएंगे। तत्काल, पीसीसी, होल्ड व वॉक-इन आदि आवेदन स्वीकार नहीं होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed